ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार विधान परिषद में अजीबोगरीब नजारा : नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का गुण गाने लगे आरजेडी के एमएलसी

PATNA : बिहार विधान परिषद में बुधवार को तब अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया जब आरजेडी के एक एमएलसी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारी

बिहार विधान परिषद में अजीबोगरीब नजारा : नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का गुण गाने लगे आरजेडी के एमएलसी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद में बुधवार को तब अजीबोगरीब नजारा उत्पन्न हो गया जब आरजेडी के एक एमएलसी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफों के पुल बांधने लगे. आरजेडी-कांग्रेस के दूसरे एमएलसी हक्के-बक्के थे तो बीजेपी के विधान पार्षद उनका स्वागत कर रहे थे. जेडीयू के विधान पार्षदों को ये समझ ही नहीं आ रहा था कि वे इसका समर्थन करें या विरोध.


एमएलसी रामबली सिंह ने की तारीफ
दरअसल आरजेडी के विधान पार्षद रामबली सिंह कोरोना काल में लोगो को हुई परेशानी का मामला उठा रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश में कोरोना के समय अच्छा काम हुआ. रामबली सिंह जब उत्तर प्रदेश की तारीफ करने लगे तो बीजेपी के विधान पार्षदों ने उनसे पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री का नाम लेने को कहा. रामबली सिंह ने कहा कि वे योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर रहे हैं. अगर कोई अच्छा काम करेगा तो वे उसकी तारीफ करेंगे.


रामबली सिंह ने नीति आयोग की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के सीडी रेसियो और जातीय जनगणना पर लिये गये स्टैंड़ की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी भी अच्छी पहल का स्वागत किया जाना चाहिये. रामबली सिंह की तारीफ सुनकर बीजेपी के विधान पार्षद गदगद थे. उधर आरजेडी-कांग्रेस के एमएलसी भौंचक्के हो कर देख रहे थे. दिलचस्प बात ये थी कि इस दौरान सदन में मौजूद जेडीयू के विधायक शांत बैठे थे. उन्हें ये समझ नहीं आ रहा था कि वे रामबली सिंह की बातों का समर्थन करे या विरोध. दरअसल रामबली सिंह नीतीश सरकार को कोसते हुए उत्तर प्रदेश  की सरकार की तारीफ कर रहे थे.

टैग्स