ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

विधान परिषद चुनाव : BJP ने 13 सीटों पर उम्मीदवार देने का एकतरफा एलान किया, पटना में आज कोर कमिटी की मीटिंग

DELHI : स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उनमें भारतीय जनता पार्टी अपने कब्जे वाली 13 सीटों पर उम्मीदवार देगी। बीजेपी के प्रदेश के नेताओ

विधान परिषद चुनाव : BJP ने 13 सीटों पर उम्मीदवार देने का एकतरफा एलान किया, पटना में आज कोर कमिटी की मीटिंग
Editor
3 मिनट

DELHI : स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उनमें भारतीय जनता पार्टी अपने कब्जे वाली 13 सीटों पर उम्मीदवार देगी। बीजेपी के प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद इस बात की जानकारी दी है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में बिहार बीजेपी के नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। शुक्रवार की देर शाम हुई इस मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और एक भी सीट किसी दूसरे के लिए छोड़ने का सवाल पैदा नहीं होता। हालांकि बाकी बची 11 सीटों पर जेडीयू और अन्य घटक दलों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।


आपको बता दें कि जेडीयू के नेता लगातार विधान परिषद चुनाव में भी 50-50 का फार्मूला अपनाने की मांग कर रहे थे। जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कई दफे सार्वजनिक तौर पर यह कहा था कि विधान परिषद चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर 50-50 का फार्मूला अपनाया जाना चाहिए। जेडीयू अपने लिए 12 सीटें मांग रहा था लेकिन मौजूदा गणित के हिसाब से 13 सीटें बीजेपी की सीटिंग है और बीजेपी इन 13 सीटों में से कोई भी सीट छोड़ने को तैयार नहीं है। दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद डॉ संजय जायसवाल से जब घटक दलों को लेकर सवाल किया गया तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस बाबत पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। केंद्रीय नेतृत्व ने हमसे फीडबैक मांगा था और हमने आज अपनी बात उनके सामने रख दी है। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक शनिवार को पटना में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद चुनाव कमेटी की बैठक बुलाई जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व से मुहर लगने के बाद पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। आज पटना में कोर कमेटी की बैठक पर सबकी नजरें होंगी जिसमें विधान परिषद के उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होने वाला है।