ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

विधानसभा उपचुनाव : लालू के खिलाफ NDA की काउंटर पॉलिटिक्स, मांझी और मुकेश को किया आगे

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव की एंट्री की खबर से एनडीए परेशान है. आरजेडी ने जैसे ही एलान किया कि लालू यादव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार क

विधानसभा उपचुनाव : लालू के खिलाफ NDA की काउंटर पॉलिटिक्स, मांझी और मुकेश को किया आगे
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव की एंट्री की खबर से एनडीए परेशान है. आरजेडी ने जैसे ही एलान किया कि लालू यादव विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए उतरेंगे. एनडीए के रणनीतिकार सक्रिय हो गए. लालू को काउंटर कैसे किया जाए, इसे लेकर एनडीए के रणनीतिकारों ने 2 चेहरों को फिलहाल आगे किया है.


पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी को लालू यादव और उनके परिवार पर काउंटर करने के लिए आक्रामक भूमिका दी गई है. यही वजह है कि अब दोनों नेता लालू यादव और तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमले बोल रहे हैं. एनडीए के रणनीतिकारों ने लालू और उनके परिवार को खेलने के लिए मांझी और मुकेश सहनी पर जो भरोसा जताया है, उसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं.


दरअसल जीतन राम मांझी हो या मुकेश सहनी दोनों बीते चुनाव के ठीक पहले लालू का साथ छोड़कर एनडीए में आए थे. मुकेश सहनी ने तब तेजस्वी यादव के ऊपर पीठ में छुरा भोंकने का आरोप लगाया था. मांझी ने भी महागठबंधन में सम्मान नहीं मिलने की बात कही थी. यही वजह है कि अब लालू यादव पर काउंटर करने के लिए इन दोनों को एनडीए ने आगे कर दिया है.


भले ही दोनों सीटों पर उम्मीदवार जनता दल यूनाइटेड के लड़ रहे हो. लेकिन फिलहाल प्रचार के दौरान मांझी और मुकेश साहनी लालू पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं. जीतन मांझी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला बोला है. चुनावी माहौल में मांझी ने लालू यादव से कहा है कि "लालू जी जब आप बिहार के अघोषित CM थे. तब मैंने माउंटेनमैन दशरथ मांझी जी को सम्मान दिलाने के लिए कई बार आपसे अनुरोध किया और आपका जवाब था- “मुसहर कुर्सी पर बईठे ला हो मांझी जी” खैर आज जीतन के डर से ही सही पर अब आपने मुसहर को सम्मान देना तो शुरू किया. ये डर अच्छा है…"


दरअसल मांझी का यह बयान कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर आरजेडी की तरफ से मुसहर जाति से आने वाले उम्मीदवार को टिकट दिए जाने से जुड़ा है. लालू यादव ने कुशेश्वरस्थान सीट पर मुसहर जाति से आने वाले गणेश भारती को उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में एनडीए को अपना वोट गणित बिगड़ने का डर सता रहा है. यही वजह है कि मांझी अब मुसहर जाति को लेकर लालू पर निशाना साध रहे हैं.


वहीं दूसरी तरफ से मुकेश सहनी अपने गृह जिले दरभंगा के अंदर कुशेश्वरस्थान की जनता से यह कहना नहीं भूल रहे कि किस तरह उनको महागठबंधन में अपमानित किया गया. कैसे लालू यादव जेल से उन्हें फोन करते रहे यह ऑफर देते रहे कि आप पाला बदल दीजिए. मांझी हो या मुकेश सहनी दोनों नेता बार-बार यह जताने और बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वह एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं. लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एनडीए ने अपनी ताकत से फिलहाल यह दो तीर निकाले हैं. आगे आने वाले वक्त में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आएगी. राजनीति और गर्म होगी और चुनावी हमले भी तेज होंगे.