ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार : उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का आज से बिहार दौरा, कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल

PATNA : बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिवसीय दौरे के तहत बिहार आने वाले हैं। उनके पदभार संभालने के बाद यह पहला मौका है जब वे तीन दिनों तक पटना में रहेंगे। तावड़े आज यानी शु

बिहार : उप-चुनाव से पहले बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े का आज से बिहार दौरा, कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े तीन दिवसीय दौरे के तहत बिहार आने वाले हैं। उनके पदभार संभालने के बाद यह पहला मौका है जब वे तीन दिनों तक पटना में रहेंगे। तावड़े आज यानी शुक्रवार को पटना पहुंचेंगे। दरअसल, बिहार भाजपा कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है, जिसमें तावड़े भी हिस्सा लेंगे। बैठक के बाद तावड़े कोर ग्रुप के सदस्यों से वन-टू-वन बात भी करेंगे और बिहार की राजनीति के साथ-साथ आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 



आपको बता दें, विनोद तावड़े बिहार का प्रभार मिलने के बाद एक दिवसीय दौरे पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ पीएम मोदी पर बुक रिलीज करने आए थे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हुई थी। गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने उनके दौरे को लेकर संगठन महामंत्री भीखूभाई, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और अन्य के साथ बैठक की। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नीतीश मिश्रा और पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यालय में बैठक कर चर्चा किया।




विनोद तावड़े आज 12 बजे पटना पहुंचेंगे। वहीं, कल यानी शनिवार को वे मुजफ्फरपुर और पटना में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। तावड़े मुजफ्फरपुर में क्षेत्रीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें तिरहुत और सारण प्रमंडल (गोपालगंज छोड़कर) के पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर बातचीत करेंगे। वहीं, बिहार दौरे के आखिरी दिन यानी रविवार को पटना में पटना और मगध प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

टैग्स