ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

'बिहार संवाद' में बोले सुशील मोदी- बूथ लूट कर 15 साल राज करने वाले वर्चुअल रैली का कर रहे विरोध

PATNA : नालंदा जिला के बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र में रविवार को ‘बिहार जनसंवाद’ के तहत आयोजित वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कह

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : नालंदा जिला के बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र में रविवार को ‘बिहार जनसंवाद’ के तहत आयोजित वर्चुअल रैली को सम्बोधित करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बूथ लूट कर 15 साल राज करने वाले वर्चुअल रैली का विरोध कर रहे हैं। जिन लोगों ने बिहार की सड़कों को गड्ढों में तब्दील कर दिया, अंधेरे में धकेल कर कर लालटेन थमा दिया और कानून के राज्य के बजाय जंगल राज कायम किया वहीं लोग कभी आई-वाईटी क्या होता है कह कर ईवीएम का भी विरोध करते थे ताकि गरीब लाइन लगा कर वोट नहीं दे सकें।

'बिहार संवाद' में बोले सुशील मोदी- बूथ लूट कर 15 साल राज करने वाले वर्चुअल रैली का कर रहे विरोध

सुशील मोदी ने कहा कि अगली बार मौका मिला तो बिहार के हर खेत तक पानी पहुंचा दिया जायेगा। बिहार के किसान अब डीजल से खेती के लिए विवश नहीं होंगे। 39 हजार से ज्यादा गांवों और 1.06 लाख टोलों तक बिजली पहुंचाने के बाद अलग कृषि फीडर के जरिए दो लाख से ज्यादा किसानों को खेती के लिए बिजली का कनेक्शन दिया गया है जिन्हें मात्र 65 पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना होगा।

'बिहार संवाद' में बोले सुशील मोदी- बूथ लूट कर 15 साल राज करने वाले वर्चुअल रैली का कर रहे विरोध

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में 15 साल राज करने वालों ने अलकता घोटाला किया। तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री सजायफ्ता होकर जेल में हैं। मगर एनडीए की सरकार में 46 हजार करोड़ खर्च कर 94,461 किमी ग्रामीण सड़कों का कार्य पूरा किया गया है। 18,936 किमी ग्रामीण सड़कों के साथ 100 की आबादी वाले टोलों को भी पक्की सड़क से जोड़ने का काम चल रहा है।


उन्होनें कहा कि कोरोना संकट के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये खर्च कर 8.71 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न,1.68 करोड़ को 3 किलो दाल, बिना राशन कार्ड वाले व बाहर से आए 84.40 लाख को 10 किलो चावल, 2.38 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में 1500 रु., 85 लाख गरीब महिलाओं को मुफ्त में 3-3 गैस सिलेंडर और 58.99 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की पहली किस्त के तौर पर 2-2 हजार रुपये तथा 84.76 वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशनधारियों को तीन महीने का अग्रिम पेंशन दिया है। 

 'बिहार संवाद' में बोले सुशील मोदी- बूथ लूट कर 15 साल राज करने वाले वर्चुअल रैली का कर रहे विरोध

डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने अंत में कहा कि नालंदा में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, रहुई में डेंटल कॉलेज और नालंदा विश्वविद्यालय प्रारंभ हो चुका है तथा राजगीर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण कार्य जारी है।



टैग्स