ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की उमड़ी भीड़, आ रहे चौंकाने वाले नतीजे

PATNA : बिहार में आज सुबह 8 बजे से पंचायत चुनाव के दसवें चरण का मतगणना हो रही है. आज सुबह से मतगणना की प्रक्रिया जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर पुख्ता तैयारी की है.

बिहार पंचायत चुनाव रिजल्‍ट: केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थकों की उमड़ी भीड़, आ रहे चौंकाने वाले नतीजे
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज सुबह 8 बजे से पंचायत चुनाव के दसवें चरण का मतगणना हो रही है. आज सुबह से मतगणना की प्रक्रिया जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर पुख्ता तैयारी की है. आपको बता दें कि 34 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हआ था. इसमें जिला परिषद सदस्य के 118, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1106, वार्ड सदस्य के 10981, सरपंच के 817 एवं पंच के 10981 पदों के लिए कुल 93725 प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला होने जा रहा है. मतगणना के नतीजे लगातार आते जा रहे हैं.


पटना जिले के कई प्रखंडों में मतगणना हो रही है. जहां मोकामा प्रखंड से कन्हाईपुर पंचायत से धर्मशीला कुमारी मुखिया पद पर निर्वाचित हुई हैं. बता दें वे दूसरी बार जीती हैं. वहीँ बेलछी प्रखंड के बराह पंचायत से पिंकी देवी पहली बार मुखिया पद जीती है. साथ ही अथमलगोला के रामनगर करारी से जयप्रकाश यादव मुखिया पहली बार बने हैं.


बेगूसराय जिले से मतगणना की अब तक आई रिजल्केट में मंसूरचक प्रखंड की साठा पंचायत से पंचायत समिति पद पर अस्मिता प्रियदर्शी चुनाव जीत गई हैं. वहीं बछवाड़ा की रसीदपुर पंचायत में उषा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कुमकुम कुमारी को मात देकर मुखिया पद पर जीती. चिरंजीवीपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया नीलम देवी को हराकर प्रभात कुमार हुए जीते.


बता दें घोसवरी प्रखंड की तारतर पंचायत में मुखिया पद की मतगणना जारी है. वहीं इस मतगणना के दौरान अब अटक मोकामा प्रखंड के जिला परिषद के पश्चि‍मी भाग में मेकरा और कन्हाईपुर पंचायतों के प्रत्याशी मोहित पासवान बढ़त बनाये हुए हैं.


अब तक के जानकारी के अनुसार मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की जीतापुर पंचायत से प्रभा देवी एवं झंझरा से नगेंद्र प्रसाद मुखिया बने. जीतपुर से चंदा देवी तथा झंझरा से लवकेश सिंह पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित. पटना के अथमलगोला में रामनगर दियारा से संध्‍या देवी ने जीत हासिल की है. वहीं बेलछी प्रखंड की फतेहपुर पंचायत से पंचायत समिति सदस्‍य के पद पर पल्लवी देवी चुनाव जीतीं.


वहीं पहली बार मुखिया का चुनाव भोजपुर जिले में बड़ा प्रखंड की खवासपुर पंचायत से किरण देवी बनी है. बात दें 32 साल की किरण देवी मैट्रिक पास हैं. उधर मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड की झझरा पंचायत से मुखिया पद पर नागेंद्र यादव उर्फ भुवाली की जीत हुई है. मोतिहारी के बनकटवा प्रखंड क्षेत्र की ही जीतपुर पंचायत से मुखिया पद पर प्रभा देवी चुनाव जीत गईं हैं

टैग्स