ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

BIHAR NEWS: 'ईश्वर-अल्लाह' भजन को लेकर सिंगर देवी को मिली धमकी, कहा-जहां गांधी जी पहुंचे वहीं पहुंच जाओगी

PATNA: 5 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम..ईश्वर-अल्

BIHAR NEWS: 'ईश्वर-अल्लाह' भजन को लेकर सिंगर देवी को मिली धमकी, कहा-जहां गांधी जी पहुंचे वहीं पहुंच जाओगी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 5 दिसंबर को पटना के बापू सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी। इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम..ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम..जैसे ही गायिका देवी ने गाया बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं इसका विरोध करने लगे। इसे लेकर वो हंगामा करने लगे और मंच से जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। BJP के इस कार्यक्रम के बाद चर्चा में आई लोक गायिका देवी को अब जान से मारने की धमकी मिली है।


 सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी दी गयी कहा गया कि जहां गांधी जी पहुंचे हैं वहां पहुंचा देंगे। देवी ने कहा कि भजन के लिए उन्होंने सॉरी नहीं बोला था बल्कि पागलों के झुंड के लिए उन्होंने सॉरी बोला था। देवी के इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर सिंगर देवी को धमकी मिल रही है। 


बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भजन रघुपति राघव राज राम..ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम गाते ही 5 दिसंबर के कार्यक्रम में गायिका देवी से बीजेपी नेताओं ने माफी मंगवाई। देवी ने जब माफी मांगी तब मामला शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे भी मौजूद थे और जय श्रीराम का नारा लगा रहे थे। ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम..इस भजन का बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किये जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रयास यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि संघियों और भाजपाइयों को “जय सियाराम, जय सीताराम” के नाम एवं नारे से शुरू से ही नफरत है क्योंकि उसमें माता सीता का जयकारा है। ये लोग शुरू से ही महिला विरोधी है तथा “जय श्री राम’ के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं।


लालू ने कहा था कि गायिका देवी ने अटल जी की जयंती पर बापू के नाम पर निर्मित सभागार में बापू का भजन गाकर उसने “सीताराम” बोल दिया तो टुच्चे भाजपाइयों ने माइक पर उससे माफ़ी मंगवाई तथा माता सीता के जय सीताराम की बजाय जय श्रीराम के नारे लगवाए। ये संघी “सीता माता” सहित महिलाओं का अपमान क्यों करते है?