ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

बड़ा खुलासा: सांसद पप्पू यादव के फर्जीवाड़े की खुली पोल...सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने आदमी से ही दिलवाई धमकी, 2 लाख में हुआ था सौदा

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है. बार-बार धमकी मिलने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग धमकी नहीं

बड़ा खुलासा: सांसद पप्पू यादव के फर्जीवाड़े की खुली पोल...सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने आदमी से ही दिलवाई धमकी, 2 लाख में हुआ था सौदा
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है. बार-बार धमकी मिलने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग धमकी नहीं देता था, बल्कि खुद ही धमकी दिलवाते थे. मकसद था सुरक्षा बढ़वाना. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है.

पुलिस ने पप्पू यादव की खोल दी पोल 

पूर्णिया एसपी ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया. एसपी ने कहा की धमकी देने के मामले में भोजपुर से रामबाबू यादव की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ में उसने सारी बातें बता दी हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्पू यादव को धमकी देने का जिस व्यक्ति के द्वारा वीडियो डाला गया था, उसकी जांच की गई. जांच में पाया गया कि पकड़ा गया व्यक्ति भोजपुर का रहने वाला है. पूछताछ के बाद आरोपी को पूर्णिया लाया गया. पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कोई लिंक नहीं पाया गया है.

2 लाख में सौदा हुआ दिया था सिर्फ 2 हजार रू 

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले सांसद पप्पू यादव आरोपी के गांव गए थे और वहां फोटो भी खिंचवाई थी. यह(रामबाबू यादव) उनका समर्थक भी रह चुका है. पुरानी पार्टी जाप का सदस्य था. इसके द्वारा बताया गया है की सांसद महोदय के सहयोगियों द्वारा संपर्क किया गया और बताया गया कि सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक है की धमकी दिलाई जाए .इसके लिए इसे तैयार किया गया . धमकी में क्या बोलना है वह भी बताया गया और पैसे भी दिए गए. इसमें दो वीडियो शूट किए गए। धमकी भरा एक वीडियो पप्पू यादव के मोबाईल पर भेजा गया था, दूसरा वीडियो यह नहीं भेज पाया था. दोनों वीडियो हम लोगों को मिल गया है. एसपी ने बताया कि रामबाबू यादव को प्रलोभन दिया गया था कि भोजपुर में ही पार्टी का नेता बनाया जाएगा. वीडियो बनाने से पहले इसे ₹2000 दिए गए थे. सौदा 2 लाख में तय हुआ था.