ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में उपचुनाव : नामांकन का आज अंतिम दिन, ज्यादातर उम्मीदवार आज भरेंगे पर्चा

PATNA : विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। उपचुनाव में उतरने वाले ज्यादातर उम्मीदवार आज ही अपना न

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।  उपचुनाव में उतरने वाले ज्यादातर उम्मीदवार आज ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लगभग सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन के लिए अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। 29 सितंबर को नवरात्रि की शुरुआत हुई लेकिन रविवार का दिन होने के कारण उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। लिहाजा आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ रहेगी।

समस्तीपुर लोकसभा सीट से एलजेपी के उम्मीदवार प्रिंस आज अपना नामांकन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे। समस्तीपुर सीट से ही कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम भी आज ही अपना पर्चा भरेंगे।

इसके अलावा 5 अन्य विधानसभा सीटों पर भी ज्यादातर प्रत्याशियों की तरफ से आज ही नामांकन किया जाएगा। दरौंदा विधानसभा सीट से जेडीयू कैंडिडेट अजय सिंह, आरजेडी उम्मीदवार उमेश सिंह। किशनगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार सईदा बानो अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बेलहर से जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव के अलावे नाथनगर विधानसभा सीट और सिमरी बख्तियारपुर पर भी उम्मीदवार आज अपना पर्चा भरेंगे।

टैग्स