ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

सोशल मीडिया पर लिखने से पहले सोचिए, कंटेट की होगी अब 24 घंटे निगरानी

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक कंटेट की हफ्ते में सातों दिन व लगातार 24 घंटे निगरानी होगी। इसको लेकर बिहार पुल

 सोशल मीडिया पर लिखने से पहले सोचिए, कंटेट की होगी अब 24 घंटे निगरानी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संवेदनशील, भड़काऊ एवं आपत्तिजनक कंटेट की हफ्ते में सातों दिन व लगातार 24 घंटे निगरानी होगी। इसको लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) मुख्यालय में एक सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट का गठन किया गया है। सीनियर डीएसपी के नेतृत्व में यह यूनिट 24 गुणा सात कार्यरत रहेगा। 


वहीं, चुनाव के दृष्टिकोण से सभी प्रकार के दुष्प्रचार, फेक न्यूज, संवेदनशील एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया संवादों पर पैनी नजर रखेगा तथा आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेगा। पेट्रोलिंग एवं निगरानी के दौरान कोई पोस्ट संवेदनशील पाये जाने पर विधि सम्मत पोस्ट को हटाने, वेबपेज को ब्लॉक करवाने एवं सुसंगत कानूनों के तहत आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। 


इओयू मुख्यालय में सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट गठित किया गया है। जिलों में भी बनेगी यूनिट सूचनाएं देने को वाट्सअप नंबर 8544428404 और इ-मेल आइडी spcyber-bih.gov.in जारी किया है। इस नंबर एवं इ-मेल आइडी के माध्यम से आम नागरिक किसी भी संवेदनशील, आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट या सोशल मीडिया संवादों को लिंक सहित आर्थिक अपराध इकाई में कानूनी कार्रवाई हेतु भेज सकते हैं। यूनिट में एक सीनियर डीएसपी के अलावा दो अन्य डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और 15 सिपाही का पदस्थापन किया गया है, जो शिफ्टवार काम करेंगे। 


इओयू ने बताया कि मुख्यालय के अतिरिक्त सभी जिलों में भी सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु एक सोशल मीडिया नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। यह न्यूनतम इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी और साइबर डोमेन में दक्ष होंगे। इओयू में स्थापित सोशल मीडिया पेट्रोलिंग एवं मॉनिटरिंग यूनिट, जिला के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग हेतु इन नोडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करेगा।