ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में शुरू होगा भारत जोड़ों यात्रा, दिग्विजय और जयराम का बिहार दौरा, आज आएंगे भक्त चरण दास

PATNA : भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश

बिहार में शुरू होगा भारत जोड़ों यात्रा, दिग्विजय और जयराम का बिहार दौरा, आज आएंगे भक्त चरण दास
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक सह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश 13 नवंबर को पटना आ रहे हैं। इनका पटना आगमन बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप गठन को लेकर है।


वहीं,दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश की यात्रा से पहले बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आज पटना पहुंच रहे हैं। । बताया जा रहा है कि, कांग्रेस के दो बड़े नेताओं के आगमन के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला को-ऑर्डिनेटर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर समेत सभी सांसद-पूर्व सांसद विधायक-पूर्व विधायक,पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष,संगठन के तमाम पदाधिकारी के साथ बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर विचार विमर्श करेंगे। 


इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वो बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से  दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को लेकर पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है।