ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर ! सरकार की मंत्री हुई बीमार, मुलाकात करने पहुंचे तेजस्वी

PATNA : बिहार में डेंगू मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार कर गया है। राज्य में हर दिन सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। सूबे में अबतक 4168 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें केवल सितम्बर महीने म

बिहार में नहीं थम रहा डेंगू का कहर ! सरकार की मंत्री हुई बीमार, मुलाकात करने पहुंचे तेजस्वी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में डेंगू मरीजों का आंकड़ा चार हजार पार कर गया है। राज्य में हर दिन सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं। सूबे में अबतक 4168 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इसमें केवल सितम्बर महीने में 3893 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भागलपुर में 20, सारण में 18, मुंगेर व नवादा में 17-17, वैशाली में 13 मरीज मिले हैं। राज्य के 12 मेडिकल कॉलेजों में अभी 261 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसी कड़ी में अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार सरकार की मंत्री भी डेंगू से बीमार हो गई है। 


दरअसल, बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शिला मंडल डेंगू पीड़ित हो गई हैं। जिसके बाद उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिला मंडल के बीमार होने की सूचना मिलने के साथ ही सूबे से स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं। इस बात की जानकारी खुद शिला मंडल ने दी है। 


शिला मंडल ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि - अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने से कुछ दिनों पहले मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस दौरान माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी मुझसे मिलने आए और मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली। बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी से फुरसत निकालकर मेरे स्वास्थ्य की बेहतर स्थिति सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार। मेरी सकुशलता की दुवा करने वाले आप सभी जनता को भी बहुत-बहुत धन्यवाद।


उधर, इन दिनों पीएमसीएच में सबसे अधिक डेंगू के मरीज भर्ती हैं। डेंगू के कुल 44 बेड पर 26 मरीजों का इलाज चल रहा है। आइसीयू में आठ बेड पर छह मरीज भर्ती हैं। यहां सिर्फ दो बेड ही खाली हैं।  वहीं सिविल सर्जन डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि घरों में रोजाना लार्वा मिल रहा है। मरीजों के निवास क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण व एडिस मच्छर को नष्ट करने के लिए फागिंग की जा रही है। लोगों को साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।  संभावित डेंगू प्रभावित क्षेत्र में टेमीफास का छिड़काव और फागिंग का कार्य निरंतर किया जा रहा है।