ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए 5 करोड़ रुपये देंगे मुकेश सहनी, VIP सुप्रीमो ने किया बड़ा एलान

PATNA : देश में जातिगत जनगणना को लेकर लंबे वक्त से बहस छिड़ी है. जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई जातिगत जनगणना नहीं होने जा रही. इसपर विकासशील इं

बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए 5 करोड़ रुपये देंगे मुकेश सहनी, VIP सुप्रीमो ने किया बड़ा एलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में जातिगत जनगणना को लेकर लंबे वक्त से बहस छिड़ी है. जातीय जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि कोई जातिगत जनगणना नहीं होने जा रही. इसपर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है. सहनी ने कहा है कि जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए. राज्य सरकार को अपने खर्चे से जातीय जनगणना करानी चाहिए. इसके लिए VIP पार्टी राज्य सरकार को 5 करोड़ रुपये का डोनेशन देगी, जिसमें 4 करोड़ रुपये पार्टी फंड से दिए जाएंगे जबकि 1 करोड़ रुपये वह खुद अपने निजी फंड से देंगे.  


आपको बता दें कि बिहार में विपक्षी दल और एनडीए में बीजेपी के अलावा बाकी सभी पार्टियां जातीय जनगणना कराने के पक्ष में हैं. NDA में शामिल विकासशील इंसान पार्टी भी यही चाहती है. मुकेश सहनी ने कहा कि जातीय जनगणना बहुत जरूरी है. जब तक जातीय आधार पर जनगणना नहीं होगी तब तक पिछड़ों और अतिपिछड़ों की सही संख्या का पता नहीं चल सकेगा. 


सहनी ने कहा कि वह जल्द ही इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए राज्य सरकार को VIP की तरफ से 5 करोड़ रुपये डोनेट करने की भी बात कही.