ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

भकचोन्‍हर के बाद अब लबरा की एंट्री, लगातार विवादित बोल रही है मांझी की बहू

Desk : बिहार की सियासत में नए-नए शब्‍दों का प्रयोग हो रहा है. शब्दों की मर्यादा लगातार टूट रही है. पहले लालू प्रसाद के भकचोन्‍हर वाले बयान ने तूल पकड़ा. इधर उपमुख्‍यमंत्

भकचोन्‍हर के बाद अब लबरा की एंट्री, लगातार विवादित बोल रही है मांझी की बहू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Desk : बिहार की सियासत में नए-नए शब्‍दों का प्रयोग हो रहा है. शब्दों की मर्यादा लगातार टूट रही है. पहले लालू प्रसाद के भकचोन्‍हर वाले बयान ने तूल पकड़ा. इधर उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी की गाली की चर्चा हो रही थी कि दीपा मांझी ने एक बार फिर ऐसे शब्‍द का उपयोग कर दिया है जिसपर सियासत गरमाने की उम्मीद हैं. उन्‍होंने तेजस्‍वी यादव को लबरा कह दिया है. उन्होंने तेजस्यवी पर यह आरोप लगा दिया है कि उनके लोग राज्‍य में शराब बेचवा रहे हैं.


आपको बता दें कि दीपा मांझी ने दीपा संतोष मांझी के नाम के अपने ट्वि‍टर हैंडल पर लिखा है लबरी बहन के लबरा भाई @yadavtejashwi जी, अनाज की रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्‍फास की गोली रखते हैं ताकि कीड़ा न लगे. अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा. वइसेही दारू बंद है, अब आपका लोग जहरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे न करेगा.आप भी जागरूकता फैलाइए, सिर्फ आरोप मत लगाइए. बता दें कि अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में रहने वाली दीपा मांझी ने इससे पूर्व रोहिणी आचार्य को लबरी कह दिया था. उन्‍होंने फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनौत के आजादी वाले बयान को लेकर उन्‍हें घेरा था.


बताते चलें कि राज्य में शराबबंदी कानून को लेकर नीतीश सरकार ने एक बार फिर कड़े निर्णय लिए हैं. इस क्रम में वरीय आइएएस अधिकारी केके पाठक को मद्य निषेध विभाग की कमान सौंपी गई है. हालांकि विपक्ष की ओर से सरकार पर शराबबंदी में विफलता का आरोप लगाया जा रहा है. नेता प्रतिपक्ष समेत अन्‍य नेताओं ने भी इस मुद्दे पर सरकार को विफल बताया है.


टैग्स