ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बढ़ते अपराध पर लोजपा बोली- नीतीश जी थोड़ा भी आत्मसम्मान है तो इस्तीफा दे दीजिये, बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं बची

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध से खफा लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ा भी आत्मसम्मान और ग्लानि बची है तो उन्हें ब

 बढ़ते अपराध पर लोजपा बोली- नीतीश जी थोड़ा भी आत्मसम्मान है तो इस्तीफा दे दीजिये, बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं बची
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध से खफा लोक जनशक्ति पार्टी ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है. लोजपा ने कहा है कि नीतीश कुमार में अगर थोड़ा भी आत्मसम्मान और ग्लानि बची है तो उन्हें बिना देर किये पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. लोक जनशक्ति पार्टी ने बीजेपी के प्रवक्ता डॉ अजफर शम्सी को गोली मारे जाने पर गहरा अफसोस जताया है.


लोजपा प्रवक्ता का तीखा हमला
लोजपा प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. अशरफ अंसारी ने कहा है कि अब सत्तारूढ़ पार्टी के ब़ड़े नेताओं को अपराधी गोली मार कर चले जा रहे हैं. आम लोगों का क्या होगा ये बताने की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री सिर्फ बयानबाजी कर रहे हैं और अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. सरकार का इकबाल पूरी तरह से समाप्त हो गया है.


लोजपा प्रवक्ता ने कहा है कि कुछ दिन पहले इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या कर दी गयी थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद इस केस की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. रूपेश सिंह मर्डर केस का क्या हुआ. क्या हत्यारे पकड़े गये. जिस केस की मॉनिटरिंग खुद मुख्यमंत्री कर रहे हों और उसका ये हाल है तो दूसरे मामलों का क्या होता होगा.



नीतीश जी इस्तीफा दे दीजिये
अशरफ अंसारी ने कहा है कि नीतीश कुमार को बगैर देर किये पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. उनसे बिहार नहीं संभल रहा है. लोगों की जान आफत में है. लोजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार लोगों का कैसे सामना कर पा रहे हैं ये समझ से परे की बात है. कोई भी स्वाभिमानी व्यक्ति इस परिस्थिति में पद का त्याग कर देता. नीतीश कुमार अगर बिहार का भला चाहते हैं तो खुद मुख्यमंत्री पद छोड़ दें. 



टैग्स