ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में 80 हजार कार्यकर्ताओं को एक्टिव करेगी BJP, संगठन विस्तार के दिए जायेंगे टिप्स

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खरमास के बाद मुहीम चलाएगी. नेताओं और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय प्रशि

बिहार में 80 हजार कार्यकर्ताओं को एक्टिव करेगी BJP, संगठन विस्तार के दिए जायेंगे टिप्स
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खरमास के बाद मुहीम चलाएगी. नेताओं और कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आगामी 9 और 10 जनवरी को राजगीर में किया जाएगा. इस शिविर के जरिये बीजेपी 80 हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार संबंधित रीति-नीति का पाठ पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों को तैयार करेगी. 


इससे पहले पार्टी के द्वारा क्षेत्रीय प्रशिक्षक तैयार किए जाएंगे. आगे क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर में मंडल स्तरीय प्रशिक्षक तैयार करने की पार्टी ने रणनीति बनाई है. इसी तरह मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में शक्ति केंद्र और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा. बीजेपी की यह कोशिश है कि गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया जाए. 


राजगीर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव के अलावा बिहार के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी और बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण देंगे. इसी तरह बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षकों की पाठशाला लगाएंगे. प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के पदाधिकारियों और अनुसांगिक संगठनों के पद धारकों, जनप्रतिनिधियों को पार्टी प्रशिक्षित करेगी. 

टैग्स