ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में 15 लाख लोगों ने गंवाई नौकरी, तेजस्वी बोले.. NDA सरकार ने सब बर्बाद कर दिया

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी. इसके अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के समय एनडीए ने लोगों से बेरोजगारी दूर कर 19 लाख रोजगार देने का वादा कि

बिहार में 15 लाख लोगों ने गंवाई नौकरी, तेजस्वी बोले.. NDA सरकार ने सब बर्बाद कर दिया
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी की वजह से कई लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी. इसके अलावा बिहार में विधानसभा चुनाव के समय एनडीए ने लोगों से बेरोजगारी दूर कर 19 लाख रोजगार देने का वादा किया था. उस वादे को कितना पूरा किया गया, इस बात से सभी वाकिफ हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी यादव हमेशा से बिहार में रोजगार के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर रहे हैं. 


मंगलवार की सुबह उन्होंने एक ट्वीट कर एक बार फिर एनडीए सरकार पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि विगत एक साल में बिहार में 15 लाख नौकरियां और रोजगार खत्म हुए हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार लोगों से किया नौकरी देने का अपना वादा निभाने में नाकाम रही है.  




तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, 'विगत एक वर्ष में बिहार में 15 लाख नौकरियाँ और रोजगार समाप्त हुए है।NDA सरकार का 19 लाख नौकरियाँ/रोजगार देने का वादा था लेकिन क्या हुआ? सोचिए, डबल इंजन सरकार के झूठ ने आपके वर्तमान और भविष्य को कैसे बर्बाद कर दिया है? बेरोजगारी, बेकारी और महंगाई के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा.' 


बिहार में 15 लाख लोगों ने गंवाई नौकरी, तेजस्वी बोले.. NDA सरकार ने सब बर्बाद कर दिया


बता दें कि तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव के समय 10 लाख सरकारी नौकरी देने की बात कही थी. इसके बाद से यह खास मुद्दा बन गया है. रोजगार के अलावा बिहार की कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर अकसर राज्य की एनडीए सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.