ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, बोले रामकृपाल यादव..करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई..तेजस्वी करे कार्रवाई

PATNA: रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अब चारों तरफ से घिर चुके हैं। उनके इस बयान को हर कोई गलत ठहरा रहा है। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव

बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, बोले रामकृपाल यादव..करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई..तेजस्वी करे कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: रामचरितमानस पर विवादित बयान के बाद बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अब चारों तरफ से घिर चुके हैं। उनके इस बयान को हर कोई गलत ठहरा रहा है। जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार भी उनके इस बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि चंद्रशेखर यादव मांफी मांगे नहीं तो दूसरे धर्म में चले जाए। हिन्दू धर्म में रहकर हिन्दू धर्म के विरोध में बोलना कतई बर्दास्त नहीं करेंगे। जेडीयू नेता संजीव कुमार ने तो मंत्री चंद्रशेखर को महागठबंधन धर्म का पालन करने तक की नसीहत दे दी है। वहीं अब बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने भी इस बयान को लेकर चंद्रशेखर पर हमला बोला है। 


रामकृपाल यादव ने भी कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। करोड़ों लोगों की भावना इससे आहत हुई है। एक शिक्षा मंत्री को इस तरह का ओछा बयान नहीं देना चाहिए।


रामकृपाल यादव ने कहा है कि राजद नेता व सूबे के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव इस मामले पर चुप क्यों बैठे हैं। उन्हें चंद्रशेखर यादव पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह का व्यक्ति माफी योग्य भी नहीं है। चंद्रशेखर का इस बयान पर रामभक्तों ने विरोध जताया है। इस तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। 


बता दें कि प्रो. चंद्रशेखर बिहार के शिक्षा मंत्री हैं। रामचरितमानस पर उन्होंने विवादित बयान पिछले दिनों दिया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। यह दलितों और पिछड़ों को पढ़ने से रोकता है। उन्हें उनका हक दिलाने से रोकता है। मनुस्मृति ने भी समाज में नफरत फैलाने का काम किया है। इसलिए ही बाबा साहब अंबेडकर ने इसे जलाया था। 


चंद्रशेखर के इस विवादित बयान के बाद से देश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। रामचरितमानस के बारे में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विवादित बयान सामने आने के बाद चारों ओर इसकी भर्त्सना हो रही है। विपक्षी पार्टी बीजेपी तो पहले से ही हमलावर थी अब महागठबंधन के साथी भी इस बयान को गलत ठहरा रहे हैं।



टैग्स