ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार के मंत्री जनक चमार की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन, कहा- सबसे लिए कानून है बराबर

PATNA: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि भारत में इसकी जरूरत नहीं है। अब बिहार में भी यह मांग उठने लगी ह

 बिहार के मंत्री जनक चमार की मांग, लाउडस्पीकर से अजान पर लगे बैन, कहा- सबसे लिए कानून है बराबर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि भारत में इसकी जरूरत नहीं है। अब बिहार में भी यह मांग उठने लगी है। नीतीश कैबिनेट के मंत्री जनक चमार यह मांग कर रहे हैं। खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार ने भी लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की मांग की है। 


बिहार के मंत्री जनक चमार ने कहा कि होली, दिपावली, छठ और हिन्दुओं के महापर्व में ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लग जाती है लेकिन मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर पर कोई रोक नहीं है। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों को भारी परेशानी होती है। कानून और संविधान का हवाला देकर एक वर्ग को ऐसा करने से रोक लगाया जाता है तो दूसरे को ऐसा करने से क्यों नहीं रोका जाता। जबकि कानून सबके लिए बराबर है। यह जनता की भी मांग है और हम भी लाउडस्पीकर बजाने पर रोक लगाने की मांग करते हैं।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र और मुंबई में मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना जैसे दलों ने आपत्ति जताई और इसे लेकर बहस तेज हो गयी। इस बीच मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग कर दी। अनुराधा पौडवाल ने यह कहा कि भारत में इस तरह से अजान दिए जाने की जरूरत नहीं है।


टैग्स