ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार चुनाव का नतीजा चौंका सकता है, विश्वास बोले.. मुखर युवा और खामोश महिलाएं निर्णायक

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जानकार अपने अपने तरीके से विश्लेषण कर रहे हैं. देश की बड़ी हस्तियों ने बिहार चुनाव को लेकर अपन

बिहार चुनाव का नतीजा चौंका सकता है, विश्वास बोले.. मुखर युवा और खामोश महिलाएं निर्णायक
First Bihar
2 मिनट

DESK : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जानकार अपने अपने तरीके से विश्लेषण कर रहे हैं. देश की बड़ी हस्तियों ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी राय रखी है लेकिन जाने-माने कवि कुमार विश्वास की राय बिहार चुनाव को लेकर थोड़ी अलग है. कुमार विश्वास का मानना है कि बिहार चुनाव के नतीजे चुनाव विश्लेषकों को चौंका सकते हैं. 


कुमार विश्वास ने कहा है कि रामविलास पासवान, लालू यादव, शरद यादव और रघुवंश बाबू जैसे पारंपरिक महारथियों की गैर हाजिरी में पाटलिपुत्र की लड़ाई को एकतरफा समझने वाले चुनाव विश्लेषकों को परिणाम चौंका सकते हैं. कुमार विश्वास ने कहा है कि मुखर युवा और खामोश महिलाएं निर्णायक भूमिका अदा कर सकती हैं. इतना ही नहीं कुमार विश्वास ने यह भी कहा है कि सीधा-सधा संवाद मतपेटी की कुंजी है,शेष तो जनता-जनार्दन ही जानें. 

बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से दिवंगत नेता रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी अलग हो चुकी है और उनके बेटे चिराग पासवान पार्टी का चुनावी मैदान में नेतृत्व कर रहे हैं. हालांकि, एलजेपी केंद्र की मोदी सरकार में सत्ता साझा कर रही है. रामविलास पासवान का इसी महीने निधन हो चुका है. उनके अंतिम संस्कार और बाकी विधि-विधान करने के बीच ही चिराग पासवान ने चुनावी तैयारियां की हैं. उनके निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हुए हैं.