ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बाबरी मस्जिद का शहादत दिवस मनाएगी RJD, प्रदेश कार्यालय में सोमवार को होगा आयोजन

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से 6 दिसंबर यानी सोमवार को बाबरी मस्जिद शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि और बा

बाबरी मस्जिद का शहादत दिवस मनाएगी RJD, प्रदेश कार्यालय में सोमवार को होगा आयोजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से 6 दिसंबर यानी सोमवार को बाबरी मस्जिद शहादत दिवस का आयोजन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि और बाबरी मस्जिद शहादत दिवस का आयोजन साथ-साथ किया जाएगा। इस आयोजन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह करेंगे पार्टी के तमाम नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है।


6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में तब विवादित ढांचे को गिरा दिया गया था। इसके बाद से 6 दिसंबर को अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक दलों की तरफ से बाबरी मस्जिद शहादत दिवस का आयोजन होता रहा है। लेकिन में सुप्रीम कोर्ट ने जब इस मसले पर फैसला दे दिया उसके बाद से पहली दफे आरजेडी की तरफ से यह आयोजन इस बार किया जा रहा है। 


बाबरी मस्जिद शहादत दिवस मनाने का फैसला पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस आयोजन को लेकर राष्ट्रीय जनता दल अपने विरोधियों के निशाने पर आ सकता है।

टैग्स