ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अटल और जेपी पथ का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे०पी० गंगा पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के न

अटल और जेपी पथ का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई दिशा-निर्देश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अटल पथ एवं निर्माणाधीन जे०पी० गंगा पथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दीघा से दीदारगंज तक निर्माण कराये जा रहे जे०पी० गंगा पथ के निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। 

अधिकारियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने अटल पथ फेज- 2 के निर्माण कार्य को भी जल्द पूर्ण करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री को पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने जे०पी० गंगा पथ के निर्माण कार्यों एवं पथ के विभिन्न एलाइनमेंट की जानकारी दी।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री सभ्यता द्वार,पी०एम०सी०एच० के सामने जे०पी० गंगा पथ पर रूककर वहां के लिंक पथ के निर्माण कार्यों की जानकारी ली और निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जे०पी० गंगा पथ के विभिन्न एलाइनमेंट के माध्यम से अशोक राजपथ से जुड़ने से शहर से भी लोगों का आवागमन आसान होगा।

मुख्यमंत्री ने दीघा के पास रूककर अटल पथ और जे०पी० सेतु से जे०पी० गंगा पथ के कनेक्टिविटी की भी जानकारी ली और इसे बेहतर प्रारूप में निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन पथों का जे०पी० गंगा पथ से जुड़ने से कई रुटों के लोगों के लिए आवागमन और सुगम होगा। पटना से बाहर आने जाने वाले लोगों का भी सम्पर्क और सुलभ हो जायेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जे०पी० गंगा पथ के अगले फेज के भी कार्य योजना बनायें।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, बी०एस०आर०डी०सी०एल० के प्रबंध निदेशक संदीप पुद्गलकट्टी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक एम०एस० दिल्लो सहित पथ निर्माण विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।