ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

आतंकवादियों की शरणस्थली बना बिहार, बोले विजय सिन्हा ... नीतीश दे रहे मौन समर्थन

PATNA : बिहार में फर्जी मदरसों को सरकारी खजाने से मोटी राशि दी जा रही है। ये खेल लंबे समय से चल रहा था। जिसके बाद मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में मदरसों के फर्जीवाडे का खे

आतंकवादियों की शरणस्थली बना बिहार, बोले विजय सिन्हा  ... नीतीश दे रहे मौन समर्थन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में फर्जी मदरसों को सरकारी खजाने से मोटी राशि दी जा रही है।  ये खेल लंबे समय से चल रहा था।  जिसके बाद मंगलवार को पटना हाईकोर्ट में मदरसों के फर्जीवाडे का खेल सामने आया। इसके बाद हाईकोर्ट ने सरकार के पैसे पर चल रहे सूबे के लगभग ढ़ाई हजार मदरसों की जांच के आदेश दिये हैं।  इसी कड़ी में अब इसको लेकर बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जोरदार हमला बोला है। 


भाजपा विधायक और विधानसभा के नेता विपक्ष ने कहा कि, बिहार सरकार आंतकवादियों को पनाह देती है यह बात मैं पहले से ही कहता आ रहा हूं। यह सरकार मदरसे के माध्यम से अनुदान राशि देती है। इसके जरिए ही आतकंवादियों को पनाह मिलता है। हाईकोर्ट ने अब इसके जांच को लेकर आदेश दिया है। इसमें सीतामढ़ी के उस इंसान को जो मदरसे के कारनामों को उजागर किया है उसको हमारी पार्टी सलाम करती है।


सिन्हा ने कहा कि, बिहार की धरती पर जो अपराध, आतकंवाद, उग्रवाद को सत्ता संरक्षित अप्रयत्क्ष रूप से लाभ मिल रहा है। उसपर जल्द से जल्द रोक लगनी चाहिए। बिहार को आतंकवादियों का शरणस्थली बनाने वाले लालू और नीतीश की भी जबाबदेही तय होनी चाहिए। बिहार के मुख्य सचिव एक ख़ास वर्ग के लिए जाने जाते हैं, ऐसे लोगों की जांच होनी चाहिए।  


इसके आलावा उन्होंने कहा कि, दोनो बड़े भाई छोटे भाई बिहार को ठग रहे हैं। यह वहीं नीतीश कुमार हैं जिनको उनके भतीजे ने क्या कुछ नहीं बोला , इसके बाबजूद वो एक बार फिर उनके साथ हो चुके हैं। लालू यादव और नीतीश कुमार का  इतिहास है वो अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते है।  नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि, कुशवाहा ने जो डील की बात है वह क्या है।