ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिलचस्प सियासत: कांग्रेस के झंडोत्तोलन में जेडीयू MLC बने मुख्य अतिथि

PATNA : बिहार की सियासत में इन दिनों क्या हो रहा है इसकी एक तस्वीर आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में देखने को मिली. जिला कांग्रेस दफ्तर में आय़ोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जेडीय

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिलचस्प सियासत: कांग्रेस के झंडोत्तोलन में जेडीयू MLC बने मुख्य अतिथि
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार की सियासत में इन दिनों क्या हो रहा है इसकी एक तस्वीर आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में देखने को मिली. जिला कांग्रेस दफ्तर में आय़ोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जेडीयू के विधान पार्षद मुख्य अतिथि बन कर पहुंच गये. इसकी वीडियो औऱ तस्वीर वायरल हुई है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है.


आरा में हुआ कार्यक्रम
दरअसल जो वीडियो सामने आया है वह आरा का है. आरा यानि भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आय़ोजित किया गया था. इसका जो वीडियो सामने आया है उसमें जेडीयू के नेता राधाचरण साह उर्फ राधाचरण सेठ झंडे की सलामी लेते दिख रहे हैं. वहां मौजूद एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राधाचरण सेठ को मुख्य अतिथि के तौर पर वहां बुलाया गया था.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिलचस्प सियासत: कांग्रेस के झंडोत्तोलन में जेडीयू MLC बने मुख्य अतिथि


स्वतंत्रता दिवस समारोह में सियासत का ये रंग वाकई दिलचस्प है. बिहार में कांग्रेस औऱ जेडीयू का संबंध पूरी तरह क्लीयर है. दोनों पार्टियां एक दूसरे की कट्टर विरोधी हैं. लेकिन कांग्रेस के ही कार्यक्रम में जेडीयू के नेता को बुलाया जा रहा है. राधाचरण सेठ आरा में जेडीयू के सबसे कद्दावर नेता माने जाते हैं.


स्वतंत्रता दिवस समारोह में दिलचस्प सियासत: कांग्रेस के झंडोत्तोलन में जेडीयू MLC बने मुख्य अतिथि


दरअसल राधाचरण सेठ स्थानीय निकाय कोटे से विधानपार्षद रहे हैं. हालांकि पिछला चुनाव में वे आऱजेडी से जीते थे लेकिन बाद में दल बदल कर जेडीयू में शामिल हो गये. वे जेडीयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. ऐसे नेता का कांग्रेस दफ्तर में झंडोत्तोलन में मुख्य अतिथि बन कर जाना कई तरह की अटकलों को जन्म दे गया.