ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

आनंद मोहन की रिहाई पर सियासत: मायावती BJP की बी टीम, ललन सिंह ने बताया.. भाजपाइयों के पेट में क्यों हो रहा दर्द!

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णेया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुके पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर द

आनंद मोहन की रिहाई पर सियासत: मायावती BJP की बी टीम, ललन सिंह ने बताया.. भाजपाइयों के पेट में क्यों हो रहा दर्द!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी. कृष्णेया हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट चुके पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसी बीच आनंद मोहन की रिहाई को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। यूपी की पूर्व सीएम मायावती समेत अन्य लोगों ने आनंद मोहन की रिहाई पर आपत्ति जताई थी। आनंद मोहन की रिहाई पर हो रही सियासत को लेकर जेडीयू ने बीजेपी पर हमला बोला है और मायावती को बीजेपी की बी टीम बताया है।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है और कहा है कि बीजेपी अपनी बी टीम के जरिए पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई का विरोध करवा रही है। ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, “आनंद मोहन की रिहाई पर अब भाजपा खुलकर आई है। पहले तो यूपी की अपनी बी टीम से विरोध करवा रही थी। बीजेपी को यह पता होना चाहिए कि नीतीश कुमार के सुशासन में आम व्यक्ति और खास व्यक्ति में कोई अंतर नही किया जाता है।“


ललन सिंह आगे लिखते हैं, “आनंद मोहन ने पूरी सजा काट ली और जो छूट किसी भी सजायाफ्ता को मिलती है वह छूट उन्हें नहीं मिल पा रही थी क्योंकि खास लोगों के लिए नियम में प्रावधान किया हुआ था। नीतीश कुमार ने आम और खास के अंतर को समाप्त किया और एकरूपता लाई तब उनकी रिहाई का रास्ता प्रशस्त हुआ। अब भाजपाइयों के पेट में न जाने दर्द क्यों होने लगा है....! भाजपा का सिद्धांत ही है विरोधियों पर पालतू तोतों को लगाना, अपनों को बचाना और विरोधियों को फंसाना... वहीं नीतीश कुमार के सुशासन में न तो किसी को फंसाया जाता है न ही किसी को बचाया जाता है।“

टैग्स