ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शाह से आज होगी नीतीश की मुलाकात, नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ केंद्र की बैठक

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी। अरसे बाद दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है लेकिन शाह और नीतीश के बीच यह मुलाकात वन टू वन

शाह से आज होगी नीतीश की मुलाकात, नक्सल प्रभावित राज्यों के साथ केंद्र की बैठक
Editor
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से होगी। अरसे बाद दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है लेकिन शाह और नीतीश के बीच यह मुलाकात वन टू वन नहीं होगी। दरअसल केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है। नक्सल समस्या को लेकर इस बैठक में व्यापक पैमाने पर चर्चा होनी है। नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियो की बैठक में भाग लेने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम दिल्ली पहुंचे। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। बैठक में नक्सलवाद की समस्या, प्रभावित इलाकों की स्थिति और वहां के विकास कार्य को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। 


सीएम नीतीश बैठक में बिहार से संबंधित स्थिति और अपनी बातों को प्रमुखता से रखेंगे। इस बैठक को लेकर बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल भी दिल्ली पहुंच गये हैं। इस बैठक में दस राज्यों के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। आपको बता दें कि बिहार में फिलहाल 10 जिले नक्सल प्रभावित हैं। इनमें औरंगाबाद, गया, मुंगेर, जमुई, कैमूर, नवादा, लखीसराय, बांका, रोहतास और पश्चिम चंपारण जिले शामिल हैं।


नक्सल प्रभावित बिहार के 10 जिलों में विकास को कैसे पटरी पर लाया जाए। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तौर पर सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल, अस्पताल आदि निर्माण को और बेहतर करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने को लेकर केंद्र के समक्ष बिहार अपनी मांग रखेगा। खासकर पुलिसिंग को और सशक्त करने पर बैठक में चर्चा होगी।