ब्रेकिंग
Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : बिहार में घर से दुकान चलाना पड़ेगा महंगा! आवासीय मकान में शोरूम, गोदाम खोलने पर देना होगा ₹1 लाख, सरकार ने बदले नियम✦Bihar Police News : बिहार में त्योहारों के बीच पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला, 11 दिन तक छुट्टी पर पाबंदी, विशेष परिस्थिति में ही मिलेगी अनुमति✦Bihar Teacher Transfer 2026 : गुरुजी तैयार हो जाइए! बिहार में फिर शुरू हुई तबादले की प्रक्रिया, जानिए कब भरना होगा आवेदन; शिक्षा विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले नीतीश, कहा- कोई कहीं जाना चाहता है.. उसको क्या कीजिएगा

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरी बार बिहार आने पर सियासत तेज हो गई है। उनके दौरे को ले

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले नीतीश, कहा- कोई कहीं जाना चाहता है.. उसको क्या कीजिएगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरी बार बिहार आने पर सियासत तेज हो गई है। उनके दौरे को लेकर विरोधी दल के नेता लागातार निशाना साध रहे हैं। लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि अमित शाह महागठबंधन में शामिल होने के लिए बार-बार बिहार आ रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया आई है। अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सीएम नीतीश ने कहा है कि कोई कहीं भी जा सकता है, सभी को अधिकार है। कोई कहीं जाना चाहता है उसको क्या कीजिएगा। वहीं प्रशांत किशोर के यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी अपनी इच्छा है, हमको उससे कोई मतलब नहीं है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर गांधी मैदान ने आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों ने बापू की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के सवाल पर नीतीश ने कहा कि कोई कहीं भी जा सकता है, सभी को अधिकार है। कोई कहीं जाना चाहता है उसको क्या कीजिएगा। वे आ रहे हैं तो उन्हे यह भी पता चल जाएगा कि हमने जेपी की जो जगह है उसे कितना बढ़िया से बनवाया है।


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। एक महीने के भीतर अमित शाह के दूसरे दौरे को लेकर एक बार फिर बिहार की राजनीत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सारण जाएंगे, जहां वे सिताब दियारा में आयोजित जेपी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे छपरा, सीवान और गोपालगंज के किसानों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले दिनों अमित शाह के सिमांचल दौरे को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। पूर्णिया में जनभावना रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लालू और नीतीश पर जमकर हमला बोला था।