ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

शाह से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी से बात करेंगे नीतीश, 27 अप्रैल का दिन होगा खास

PATNA : बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी। अमित शाह जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की और फिर एयर

शाह से मुलाकात के बाद अब पीएम मोदी से बात करेंगे नीतीश, 27 अप्रैल का दिन होगा खास
Editor
3 मिनट

PATNA : बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी। अमित शाह जब पटना एयरपोर्ट पहुंचे तो नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की और फिर एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर तक बातचीत भी हुई थी। लेकिन अब अमित शाह के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने वाले हैं। जी हां, तारीख भी तय हो चुकी है, दरअसल पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक दूसरे के आमने-सामने 27 अप्रैल को होंगे। 


27 अप्रैल को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच वर्चुअल मीटिंग तय हो गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अप्रैल को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक बुलाई है। देश में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री ने यह बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच सभी राज्य मुस्तैद रहें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करने वाले हैं। 


27 अप्रैल को प्रधानमंत्री की तरफ से बुलाई गई इस वर्चुअल मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी जुड़ेंगे। बिहार में कोरोना महामारी से बचाव के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं। बिहार में टीकाकरण अभियान कैसे चल रहा है? कोरोना टेस्टिंग की स्थिति क्या है और साथ ही साथ आगे कौन से एहतियात बरतनी जरूरी हैं? इसको लेकर वह पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेंगे। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी ये बताएंगे कि देश में दर्शन कोरोना के मामलों में किस तरह इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक देश में शनिवार को कोरोना वायरस के 2527 नए मामले सामने आए हैं। हाल के दिनों में कोरोना की संख्या बढ़ी है और इसके लिए प्रधानमंत्री सभी राज्यों को अलर्ट करना चाहते हैं।