ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

अलका लांबा ने मुजफ्फरपुर और हाथरस कांड को बनाया चुनावी मुद्दा, बोलीं- बेटियों की सुरक्षा के लिए बदलें सरकार

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव का पारा जैसे जैसे ऊपर चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे पक्ष और विपक्ष के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी और तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी मे

अलका लांबा ने मुजफ्फरपुर और हाथरस कांड को बनाया चुनावी मुद्दा, बोलीं- बेटियों की सुरक्षा के लिए बदलें सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव का पारा जैसे जैसे ऊपर चढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे पक्ष और विपक्ष के एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला भी और तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने पटना में विरोधी खेमे पर जमकर हमला किया.


एनडीए और नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए अलका लांबा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार अब जाने वाली है और जाने वाली सरकार को समेट कर नहीं रखा जा सकता है तो फिर आने वाली सरकार का स्वागत किया जाए और आने वाली सरकार तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बननी तय है, यह जनता के यकीन ने साबित कर दिया है. 


साथ ही अलका ने कहा कि महिलाओं को लेकर अपराध में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इस बार सरकार बदल कर आप लोगों को महिलाओं के हक में वोट देना होगा जब तक सरकार नहीं बदलेगी तब तक महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी इसलिए अगर बेटियों बहनों की सुरक्षा चाहते हैं तो सरकार बदलनी जरूरी है.


अलका लांबा ने कहा बिहार के लोग इस चुनाव में दुष्कर्म के आरोपियों को वोट नहीं दे चाहे किसी भी दल के उम्मीदवार हो, अगर वह दुष्कर्म के आरोपी हैं और कोर्ट में मामला चल रहा है तो उन्हें वोट ना दें. अलका लांबा ने अपनी पार्टी की जीत का दम भरते हुए कहा कि जिसके साथ आधी आबादी है, सरकार उनकी ही बनेगी. साथ ही अलका ने मुजफ्फरपुर कांड और हाथरस कांड के घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में इन घटनाओं के आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी