ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

अग्निपथ को लेकर बिहार में निशाने पर आए BJP नेताओं को केंद्र ने दी सुरक्षा, नीतीश सरकार पर भरोसा नहीं

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में छात्रों के निशाने पर आए बीजेपी नेताओं की सुरक्षा अब केंद्र सरकार करेगी। बीजेपी के 12 नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया ह

अग्निपथ को लेकर बिहार में निशाने पर आए BJP नेताओं को केंद्र ने दी सुरक्षा, नीतीश सरकार पर भरोसा नहीं
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: अग्निपथ स्कीम को लेकर बिहार में छात्रों के निशाने पर आए बीजेपी नेताओं की सुरक्षा अब केंद्र सरकार करेगी। बीजेपी के 12 नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र सरकार ने उठाया है। केंद्र की तरफ से अब फैसला लिया गया है कि बिहार बीजेपी के 12 नेताओं को Y केटगरी की सुरक्षा दी जाएगा। जिन नेताओ को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है उनमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, हरी भूषण ठाकुर बचौल,अररिया सांसद प्रदीप सिंह, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, एमएलसी दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, संजय सरावगी, पूर्णिया विधायक विजय खेमका का नाम शामिल हैं। इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ लगेगी।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। बिहार में अग्निपथ आंदोलन के दौरान बीजेपी के नेताओं को उपद्रवियों ने निशाना बनाया था इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सुरक्षा बीजेपी नेताओं को देने का फैसला लिया है।


प्रमुख नेताओं के अलावे जिन विधायकों को सुरक्षा Y श्रेणी में लाया गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, संजीव चौरसिया, हरी भूषण ठाकुर बचौल,अररिया सांसद प्रदीप सिंह, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, एमएलसी अशोक अग्रवाल, एमएलसी दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, संजय सरावगी, पूर्णिया विधायक विजय खेमका का नाम शामिल हैं। इन नेताओं की सुरक्षा में सीआरपीएफ लगेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले से यह साफ है कि बीजेपी के जिन नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। उनकी सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार को नीतीश सरकार के ऊपर भरोसा नहीं है।


दरअसल आज ही संजय जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि पुलिस और प्रशासन की साजिश से बिहार में जमकर उपद्रव हुआ। ऐसा पूरे देश में कहीं नहीं हुआ, जैसा बिहार में हुआ और पुलिस तमाशा देखती रही। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा-साजिश के तहत बीजेपी को टारगेट किया गया ये बहुत गलत हो रहा है। संजय जायसवाल बोले कि मैं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की हैसियत से बोल रहा हूं-इस तरह की घटनायें अगर नहीं रूकी तो ये अच्छा नहीं होगा।


उन्होंने कहा कि बिहार में  तीन दिनों तक प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी हुई और प्रशासन खामोश देखता रहा. जो कुछ बिहार मे हो रहा है वह छात्रों द्वारा नहीं किया जा रहा है. ये पूरी साजिश है. प्रशासन का काम होता है गुंडागर्दी को रोकना. हमने कल तक गलती से भी नहीं सुना कि कहीं पर लाठीचार्ज किया गया है या कहीं पर आंसू गैस चलाया गया है।


संजय जायसवाल ने यहां तक कहा कि 300 पुलिसकर्मियों के रहते हमारे मधेपुरा कार्यालय को जला दिया गया। हमारे नवादा कार्यालय को भी तोड़ा गया तो वहां भी पुलिसकर्मी थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों को वीडियो फुटेज दिखाते हुए कहा-मेरे घर पर हमला कर उसे सिलेंडर बम से उड़ाने की साजिश की गयी थी. वहां सिलेंडर बम पड़ा मिला लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से हटा दिया। संजय जायसवाल ने कहा कि रेलवे के अधिकारी का बयान है कि जब ट्रेन में आग लगा दिये जाने के बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया तो उसने आने से मना कर दिया। 


फायर ब्रिगेड ने रेलवे के अधिकारी को कहा कि जब एसडीओ बोलेगा तभी दमकल की गाड़ी जायेगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य बीजेपी नेताओं पर हो रहे हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा अपने ऊपर लिया है। बिहार में अग्निपथ आंदोलन के दौरान बीजेपी के नेताओं को उपद्रवियों ने निशाना बनाया था इसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ की सुरक्षा बीजेपी नेताओं को देने का फैसला लिया है।