ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बोली BJP, वे अभी दोषमुक्त नहीं हुए हैं: सुशील मोदी

PATNA: द‍िल्‍ली शराब घोटाले मामले में 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। संजय सिंह को जमानत दिये जाने पर बीजेपी ने कहा कि अभ

AAP सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर बोली BJP, वे अभी दोषमुक्त नहीं हुए हैं: सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: द‍िल्‍ली शराब घोटाले मामले में 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को आज सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। संजय सिंह को जमानत दिये जाने पर बीजेपी ने कहा कि अभी वे दोषमुक्त नहीं हुए हैं बल्कि 6 महीने बाद सिर्फ जमानत मिली है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी चारा घोटाला में कई बार जमानत मिली थी लेकिन वो सजा से बच नहीं पाए। 


बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दिल्ली सरकार की शराब नीति, भ्रष्टाचार और धन-शोधन मामले में गिरफ्तार सांसद संजय सिंह को 6 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ जमानत दी है, उन्हें दोषमुक्त नहीं घोषित किया है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी करने से सत्य नहीं बदल जाएगा।


सुशील मोदी ने कहा कि संजय सिंह की जमानत से ज्यादा उत्साहित होकर विपक्ष इस रुटीन न्यायिक प्रक्रिया को "सत्य की जीत" की तरह प्रचारित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चारा घोटाला में लालू प्रसाद को भी कई बार जमानत मिली, लेकिन अन्तत: उस चर्चित घोटाला के चार मामलों में उन्हें सजा हुई। लालू प्रसाद सजायाफ्ता होने के कारण मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते।


सुशील मोदी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य दागी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ईडी के पास घोटालों के पुष्ट प्रमाण हैं। संजय सिंह के पैसे लेने की कड़ियों (मनी ट्रेल) के संबंध में कोर्ट ने कुछ और जानकारी ईडी से मांगी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के दो मंत्री मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन अभी भी जेल में हैं।

टैग्स