ब्रेकिंग
बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाबिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसा

आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू: कई विभागों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए, अगले 7 दिनों में जारी हो सकता है आदेश

PATNA: बिहार के विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को सूबे का नया मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य सरकार ने उन्हें 3 पदों के अतिरिक्त प्

आमिर सुबहानी को मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू: कई विभागों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हुए, अगले 7 दिनों में जारी हो सकता है आदेश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे आईएएस अधिकारी आमिर सुबहानी को सूबे का नया मुख्य सचिव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राज्य सरकार ने उन्हें 3 पदों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है. हालांकि अभी भी सुबहानी विकास आयुक्त के साथ दूसरे अहम पदों की जिम्मेवारी संभालेंगे. सरकारी सूत्रों से मिल रही खबर के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर आमिर सुबहानी को बिहार का नया मुख्य सचिव बनाने की अधिसूचना जारी हो जायेगी।


संदीप पौंड्रिक को मिला सुबहानी का विभाग

दरअसल बिहार सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक की आज पोस्टिंग कर दी. पौंड्रिक को योजना एवं विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है. उन्हें बिहार राज्य योजना पर्षद के प्रधान सचिव और बिहार आपदा एवं पुनर्वास सोसायटी का परियोजना निदेशक का भी प्रभार दिया गया है. ये सारे विभाग अब तक आमिर सुबहानी के अतिरिक्त प्रभार में थे. उन्हें इन विभागों से मुक्त कर संदीप पौंड्रिक को ये जिम्मा दिया गया है.


वैसे अभी भी आमिर सुबहानी कई अहम विभाग का काम देखते रहेंगे. नीतीश कुमार के बेहद खास माने जाने वाले सुबहानी विकास आयुक्त हैं. वे निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देखते रहेंगे. इसके अलावा उनके जिम्मे बिपार्ड के महानिदेशक का भी काम रहेगा. 


सुबहानी को मुख्य सचिव बनाने की तैयारी

सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि सुबहानी को एक सप्ताह के भीतर बिहार का अगला मुख्य सचिव बनाने का आदेश जारी किया जा सकता है. बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण इसी महीने 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं. मौजूदा मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण 1985 बैच के अधिकारी हैं. इसी साल एक मई को उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया था. उनके रिटायरमेंट की तारीख 30 जून थी पर राज्य सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था।


इस पर उन्हें तीन महीने का अवधि विस्तार दिया गया था. इस लिहाज से उन्हें 30 सितंबर को रिटायर होना था. राज्य सरकार ने फिर से केंद्र को उनके दूसरे एक्सटेंशन के लिए पत्र लिखा था, जिसके आधार पर उन्‍हें तीन महीने का एक्सटेंशन मिला और वे 31 दिसंबर  तक मुख्य सचिव बने रहे. लेकिन अब उन्हें सेवा विस्तार मिलने की कोई संभावना नहीं दिख रही. लिहाजा विकास आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे आमिर सुबहानी के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ है.


टैग्स