ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आज से बिहार में लागू होगी नई बिजली दर, किसानों को भी मिलेगी बड़ी राहत

PATNA : नए वित्त वर्ष के पहले दिन बिहार में नई बिजली दर लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी की है। वहीं, किसानों को अब 55 पैसे प्रति

आज से बिहार में लागू होगी नई बिजली दर, किसानों को भी मिलेगी बड़ी राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नए वित्त वर्ष के पहले दिन  बिहार में नई बिजली दर लागू हो जाएगी। राज्य सरकार ने सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी की है। वहीं, किसानों को अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल मिलेगी। 


दरअसल हर साल बिहार की दोनों कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के पास बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव दिया जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर के कंपनियों के तरफ से प्रस्ताव दिया गया था। बिजली कंपनी और ट्रांसमिशन कंपनी के प्रस्ताव को लेकर के आयोग ने उपभोक्ताओं के दलील को सुना और यह तमाम दलीलों को सुनने के बाद आयोग के निर्णय पर होली से पहले बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को आयोग की तरफ से राहत दी गई। 


वहीं, बिजली उपभोक्ताओं को बिजली दर में दो फीसदी की कटौती का ऐलान किया है। अब सोमवार यानी 1 अप्रैल से नई बिजली दर लागू हो जाएगी। इसके तहत सभी श्रेणी की बिजली दरों में दो प्रतिशत की कमी हुई है। बिजली कंपनी की तरफ से विद्युत विनियामक आयोग के समक्ष इस वर्ष 3% की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया था।


मालूम हो कि, बिहार में 1 अप्रैल से 31 मार्च 2025 तक यह नई बिजली दर लागू रहेगी। सबसे खुशी बिहार के किसानों के लिए है. वैसे सभी किसान, जो कि बिजली कलेक्शन लेंगे उन्हें फसल चक्र के अनुसार साल में चार बार बिजली बिल प्रदान किया जाएगा. किसानों को अब 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली बिल मिलेगी, जिससे कि किसानों को राहत मिलेगी। 


आपको बताते चलें कि,  पिछले वित्तीय वर्ष से विद्युत टैरिफ का स्लैब दो भागों में बांट दिया गया है। 0 से 100 यूनिट तक दर कम है और उससे अधिक बिजली उपभोक्ता करने वाले को ज्यादा शुल्क चुकाना पड़ता है। आयोग की तरफ से यह भी बताया गया था कि ऑनलाइन सिस्टम के जरिए बिजली उपभोक्ताओं को भुगतान पर बल की राशि में एक फीसदी की छूट भी जारी रखने का फैसला लिया गया है।