ब्रेकिंग
Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar Police News : SSP का आधी रात बड़ा एक्शन! दो थानेदारों से शोकॉज, औचक जांच में खुली सुरक्षा की पोल✦BIHAR NEWS : जिस ASI पर हत्या का आरोप, उसके पिता भी काट चुके थे 14 साल की जेल! मधुबनी गोलीकांड में नया खुलासा✦Lalu Prasad Yadav : 15 साल पुराने केस में फंसे लालू यादव! सीवान कोर्ट में कल होंगे पेश, एक रात पहले होटल में रुकेंगे RJD सुप्रीमो✦Anant Singh News : हाईकोर्ट ने जमानत देते वक्त कहां की चूक? सुप्रीम कोर्ट ने गिनाईं 3 गलतियां, दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह केस का नया मोड़; अब इस दिन करना होगा सरेंडर ✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

आज पटना आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कई महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल

PATNA : लगभग सात महीने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज पटना आ रहे हैं. संघ प्रमुख पटना में कुछ घंटे ही रहेंगे और इसके बाद झारखंड के लिए रवाना हो जायेंग

आज पटना आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, कई महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लगभग सात महीने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत आज पटना आ रहे हैं. संघ प्रमुख पटना में कुछ घंटे ही रहेंगे और इसके बाद झारखंड के लिए रवाना हो जायेंगे, जहां धनबाद में 10 सितंबर से शुरू हो रहे तीन दिवसीय बैठक में भाग लेंगे. मोहन भागवत की सभी बैठकें इंडोर होंगी और सिर्फ 40 प्रदेश स्तरीय संघ पदाधिकारियों को बुलाया गया है.


मोहन भागवत के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्‍साह है. एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत राजेंद्रनगर स्थित विजय निकेतन में संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद कुछ देर विश्राम करने के बाद मोहन भागवत झारखंड रवाना हो जायेंगे.


गौरतलब हो कि इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत इसी साल फ़रवरी महीने में सात दिवसीय दौरे पर बिहार आये थे. पटना में संघ प्रमुख मोहन भागवत का यह दौरा पूरे सात महीने बाद है. पटना के संघ कार्यालय विजय निकेतन में होने वाली कई बैठकों में मोहन भागवत हिस्सा लेंगे. माना आ रहा है कि बिहार में संघ द्वारा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी समक्ष करेंगे. इस  ट्रेनिंग कार्यक्रम में संघ द्वारा सुरक्षा, नियंत्रण एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. संघ के प्रशिक्षण कार्यक्रम को आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का नाम दिया गया है.


झारखंड में तीन दिवसीय प्रवास के दौरान मोहन भागवत सभी मंडलों और बस्तियों में 2024 तक संघ की योजना और कार्य को पहुंचाने पर संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पहले दिन प्रांत कार्यकारिणी और प्रचारकों के साथ और दूसरे दिन प्रांत के संगठन स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक होनी है. अंतिम दिन यानी रविवार को धनबाद शहर के बुदधिजीवियों को संबोधन करने की बात कही जा रही है.


बताया जा रहा है कि कोरोना काल के कारण बैठक को इंडोर और दायरा सीमित रखा गया है. प्रदेश स्तरीय बैठक है. अन्य प्रदेशों में भी संघ प्रमुख इसी तरह कई बैठकें कर चुके हैं. संघ प्रमुख का धनबाद दौरा सियासी हलके में चर्चा में है. धनबाद में संघ की जड़ें गहरी हैं, इसलिए सियासी सरगर्मी स्वाभाविक है. संघ प्रमुख धनबाद आते रहे हैं. संघ के लिए धनबाद अहम है. धनबाद में ही 2015 में एकल महाकुंभ का आयोजन किया गया था. क्रीड़ा भारती का राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन 2018 में हुआ. दोनों ही कार्यक्रम में संघ प्रमुख शामिल हुए थे.