ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

Sharda Sinha news : आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, पटना के गुलाबी घाट पर तैयारी

PATNA : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना के गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम क्रिया-कर्म किया जाएगा।दरअसल, शारदा सिन्

Sharda Sinha news : आज होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, पटना के गुलाबी घाट पर तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का आज सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना के गुलबी घाट पर शारदा सिन्हा का अंतिम क्रिया-कर्म किया जाएगा।


दरअसल, शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर बीते बुधवार को पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जब शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार सरकार के कई मंत्री पुष्पांजलि अर्पित करने आवास पर पहुंचे हुए थे।


मालुम हो कि मंगलवार की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया था. शारदा सिन्हा करीब 15 दिन से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं. शारदा सिन्हा एक विशेष बीमारी से काफी लंबे समय से जूझ रही थीं. शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही करोड़ों लोग शोकाकुल हो गए।


शारदा सिन्हा को छठ व वैवाहिक व लोकगीतों के लिए जाना जाता है। शारदा सिन्हा ने कई छठ गीत गाए, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। शारदा सिन्हा अपने जीवन के आखिरी समय में भी एक छठ का गाना रिलीज किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


बताते चलें कि शारदा सिन्हा के पति का भी हाल ही में निधन हुआ था।शारदा सिन्हा को पद्मश्री, पद्मभूषण और बिहार की स्वर कोकिला जैसे कई सम्मान मिल चुके हैं।