ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर : गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय

आज दिल्ली से पटना लाया जाएगा दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर : गंगा घाट पर होगा अंतिम संस्कार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के निधन से बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। बीते कुछ समय से गले के कैंसर से पीड़ित 72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी का निधन सोमवार की रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में हो गई। सुशील मोदी के निधन पर पीएम मोदी से लेकर सीएम नीतीश कुमार और विपक्ष के तमाम नेताओं ने शोक जताया है।


जानकारी के मुताबिक दिवंगत सुशील मोदी का पार्थिव शरीर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को राजेन्द्र नगर स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पटना के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके अंतिम संस्कार में पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।


सुशील मोदी के निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव समेत पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


बता दें कि सुशील मोदी पिछले सात महीने से गले की दर्द से परेशान थे। जांच के दौरान उन्हें गले में कैंसर की जानकारी मिली। इसके बाद उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। इसी साल तीन अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से बिहार की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है।