ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

आज 12 बजे से विधान परिषद की कार्यवाही, बक्सर से लेकर मोकामा तक के ये मुद्दे सदन में उठेंगे

PATNA : बजट सत्र के तीसरे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल और उसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। सदन में आज

आज 12 बजे से विधान परिषद की कार्यवाही, बक्सर से लेकर मोकामा तक के ये मुद्दे सदन में उठेंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के तीसरे दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही 12 बजे शुरू होगी। विधान परिषद में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल और उसके बाद शून्यकाल की कार्यवाही होगी। सदन में आज कई महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण सूचनाओं पर सरकार का जवाब आना है। विधान परिषद में भी आज राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और उस पर सरकार का जवाब होगा।


विधान परिषद में आज अलग-अलग ध्यानाकर्षण सूचना के जरिए बक्सर से लेकर मोकामा तक के मुद्दे सदन में आएंगे। बक्सर नगर निगम के अंदर आने वाले पांडेयपट्टी गांव में जल निकासी की ठोस योजना बनाए जाने को लेकर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान समेत अन्य की तरफ से दी गई ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार का जवाब आना है। 


पाण्डेयपट्टी गांव लंबे अरसे से जमजमाव से प्रभावित है और यहां हजारों की आबादी इससे परेशान है जबकि समस्या से निजात के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है। इसके अलावा मोकामा स्थित दलहन बीज उत्पादक किसान संगठन को वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रोत्साहन राशि दिए जाने से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा एवं अन्य की तरफ से लाई गई है।


विधान परिषद में आज जेडीयू एमएलसी प्रो गुलाम गौस की तरफ से अल्पसंख्यक वित्तीय निगम की लोन पॉलिसी को सरल बनाने के लिए ध्यानाकर्षण सूचना पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा जबकि वीरेंद्र नारायण यादव की तरफ से सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा मुहैया कराने को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

टैग्स