ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

90 दिन बाद लालू के सामने आए CM नीतीश, इस मुलाकात से वापस लौटेगी रिश्ते में मिठास?

PATNA : करीब 3 महीने बाद आज सीएम नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर लालू ने चूड़ा दही भोज का आयोजन किया है। जिसमें स

90 दिन बाद लालू के सामने आए CM नीतीश, इस मुलाकात से वापस लौटेगी रिश्ते में मिठास?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : करीब 3 महीने बाद आज सीएम नीतीश कुमार राजद सुप्रीमो लालू यादव के घर पहुंचे हैं। राबड़ी आवास पर मकर संक्रांति के मौके पर लालू ने चूड़ा दही भोज का आयोजन किया है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए। इन दोनों के बीच पूरे 90 दिन बाद राबड़ी आवास पर मुलाकात हुई। लेकिन, इस दौरन जो सबसे अधिक गौर करने वाले बातें रही वो ये थी की इस बार लालू यादव मकर संक्रांति भोज में उतने एक्टिव नजर नहीं आए, जितना वो आम दिन में दीखते थे। 


दरअसल, लालू और नीतीश के बीच इससे पहले की मुलाकात 16 अक्टूबर को हुई थी। जब नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। उसके बाद लगभग 90 दिन बाद दोनों में मुलाकात हुई है। लेकिन, इस मुलाकात के बाद सूत्रों से जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक लालू और नीतीश के बीच कोई लंबी बातचीत नहीं हुई है। बस नीतीश कुमार ने तबियत के बारे में हल्की बातचीत की और फिर वहां से सीधा वो मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर पहुंच गए। 


मालूम हो कि. लालू-नीतीश की मुलाकातों का दौर नंवंबर में भी चला था। जब लालू के  छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव 3 नवंबर को सीएम हाउस नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। राबड़ी आवास पर दोनों की मुलाकात बीते साल 16 अक्टूबर को हुई थी। तो वहीं आखिरी मुलाकात सीएम आवास पर 3 नवंबर को हुई थी। वहीं सीपीआई की रैली में जब नीतीश ने सीट बंटवारा में देरी के लिए कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई थी तो अगले दिन फिर लालू और तेजस्वी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके बाद अब इन दोनों के बीच मुलाकात हुई है। 


उधर, इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवाल के बीच खरमास के बाद आयोजित इस दही चूड़ा भोज पर हर किसी की नजर है  ऐसा  कहा जा रहा है कि खरमास खत्म होने के साथ ही बिहार के राजनीति में सियासी हलचल तेज हो सकती हैं।  यही कारण है कि बिहार में इस दही चूड़ा भोज पर हर किसी की नजर है। सीएम नीतीश कुमार के साथ लालू प्रसाद के आवास पर आयोजित चूड़ा दही भोज में विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, रत्नेश सदा भी पहुंचे हैं। लालू तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी यहां पर मौजूद हैं।