ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

9 अक्टूबर को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अहम बैठक, आरक्षण मुद्दे पर होगी बातचीत

DESK: बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव में 20 प्रतिशत सीट अतिपिछड़ों के लिए बिहार सरकार ने आरक्षित किया था। जिस पर आपत्ति जताते हुए पटना हाईकोर्ट ने यह कहा था कि बिहार सरका

9 अक्टूबर को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की अहम बैठक, आरक्षण मुद्दे पर होगी बातचीत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव में 20 प्रतिशत सीट अतिपिछड़ों के लिए बिहार सरकार ने आरक्षित किया था। जिस पर आपत्ति जताते हुए पटना हाईकोर्ट ने यह कहा था कि बिहार सरकार ने संवैधानिक प्रक्रिया का अनुपालन नहीं किया है। इसके विरुद्ध फैसला देते हुए पटना हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था पर रोक लगा दी। 


पटना हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं किया है। ऐसी परिस्थिति में अतिपिछड़ा वर्ग को जो भी राजनीतिक भागीदारी निकाय चुनाव में मिलती थी उससे उन्हें वंचित कर दिया गया। ऐसे में अतिपिछड़ा वर्ग को कठोर संघर्ष करके चुनाव में जीत कर जाना होगा। उच्च न्यायालय के इस फैसले से अतिपिछड़ा समाज का राजनीति में थोड़ी पहुंच बनी थी वो भी समाप्त कर दिया गया। 


अतिपिछड़ा वर्ग की इस समस्या को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय ने गंभीरता से लिया। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय आगामी 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक पटना स्थित पार्टी दफ्तर में एक अहम बैठक करने जा रही है। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय इस बैठक आगे की रणनीति तय करेगी। 


फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि जो कमियां रह गयी है उस दिशा में सरकार को काम करना चाहिए। अतिपिछड़ा समाज काफी पिछड़ा हुआ है। इसकी स्थिति काफी खराब है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट जाने से बेहतर होगा कि सरकार अतिपिछड़ी जातियों को 20 प्रतिशत आरक्षण बहाल करे।


टैग्स