ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

2024-25 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), पार्टी ने इन नेताओं को दी नई जिम्मेवारी

PATNA: 2024 के लोकसभा और साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को धारद

2024-25 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), पार्टी ने इन नेताओं को दी नई जिम्मेवारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: 2024 के लोकसभा और साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, सभी राजनीतिक दल पार्टी और संगठन को धारदार बनाने की मुहिम में जुट गए हैं। इसी कड़ी में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने आने वाले चुनावों को लेकर युद्धस्तर पर अपनी तैयारी शुरू कर दी है।


दरअसल, 2024-25 में होने वाले चुनावों को लेकर लोजपा(रामविलास) ने पार्टी के विस्तार और संगठन को धारदार बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। इसको लेकर पार्टी के संसदीय बोर्ड का विस्तार जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर तक किया जा रहा है। पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधान पार्षद हुलास पांडेय ने अमन कुमार को बिहार प्रदेश के संसदीय बोर्ड के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।


वहीं रंजीत कुमार चंद्रवंशी को पटना महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरे समर्पन के साथ काम करने का संकल्प लिया। संगठन विस्तार के मौके पर संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलेश कुमार, प्रदेश सचिव अंकित कुमार, महानगर उपाध्यक्ष माधव कुमार और चिकित्सा प्रकोष्ठ के सचिव दीपक सिंह मौजूद रहे। सभी ने चिराग पासवान के बिहार फ़र्स्ट बिहारी फस्ट के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

टैग्स