ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे नीतीश, 02 नवंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा बड़ा आयोजन

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं कक्षा) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और

शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे नीतीश, 02 नवंबर को ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा बड़ा आयोजन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। उच्च माध्यमिक (11वीं और 12वीं कक्षा) के लिए हिंदी, अंग्रेजी, मैथिली, बंगाली, संस्कृत और उर्दू विषय के शिक्षकों का रिजल्ट प्रकाशित किया गया। हिन्दी में 525, अंग्रेजी में 2323, उर्दू में 145 अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफलता मिली। 


अब जल्द ही अन्य विषयों के अध्यापकों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। माध्यमिक स्कूल के लिए सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट बुधवार को जारी किया जा सकता है। प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों को 2 नवंबर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों नियुक्ति पत्र शिक्षकों को दिया जाएगा। 


शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के लिए पटना के गांधी मैदान में बड़ा आयोजन होगा। सभी जिलों को अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची भेजी जा रही है। 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सफलता हासिल करने वाले शिक्षकों का काउंसलिंग सह उन्मुखिकरण का कार्य किया जाएगा। जिसके बाद 2 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे।