ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

1 और 2 जून को सभी शो की मूवी टिकट पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट : अब करना होगा यह छोटा सा काम

PATNA : बिहार की राजधानी पटना लोकसभा सीट पर सातवें चरण के तहत पहली जून को वोटिंग होगी। ऐसे में वोट का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन ने तय क

1 और 2 जून को सभी शो की मूवी टिकट पर मिलेगा 50% का डिस्काउंट : अब करना होगा यह छोटा सा काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना लोकसभा सीट पर सातवें चरण के तहत पहली जून को वोटिंग होगी। ऐसे में वोट का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन ने तय किया है कि वोटरों को मूवी टिकटों पर 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह छूट 1 और 2 जून को सभी शो में दिया जाएगा। इसको लेकर राजधानी के लोगों में ख़ुशी की लहर है। 


जिला प्रशासन ने यह तय किया है कि कोई भी मतदाता वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें सिनेमा के टिकटों पर 50% की छूट दी जाएगी। यह छूट महज दो दिनों के लिए होगी। इसको लेकर पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने गुरुवार को सभी सिनेमा हॉल संचालकों के साथ बैठक की है। जिसमें मूवी टिकट के दाम में छूट देने का फैसला लिया गया है। 


मालूम हो कि बिहार में 40 लोकसभा सीटों में से अबतक 14 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। यह मतदान तीन चरणों में करवाए गए हैं। इसके बाद 13 मई को 5 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इस चरण में दो केंद्रीय मंत्रियों की साख भी दांव पर लगी है। इसके साथ ही बिहार सरकार के दो मंत्री का परिवार भी आमने -सामने है। ऐसे में इस चरण का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही पटना में सातवें चरण में मतदान कराया जाएगा। इसको लेकर 1 जून की तारीख तय की गई है। 


उधर, बिहार में पहले, दूसरे और तीसरे चरण में कम वोटिंग हुई है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार काम रहा है। चौक-चौराहों और गली-मोहल्ले में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कई जिलों में कई तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी कराई जा रही हैं। जिससे लोगों में जागरूकता आए और अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान केंद्र पर पहुंचे।