ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

PM Modi Bihar Visit: इस दिन बिहार आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पटना मेट्रो को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi Bihar Visit: पटना मेट्रो का उद्घाटन जल्द होने की संभावना है। पीएम मोदी 29 सितंबर को बिहार दौरे पर आ सकते हैं और मेट्रो सेवा की शुरुआत कर सकते हैं। पहले चरण में तीन स्टेशनों के बीच मेट्रो चलाई जाएगी।

PM Modi Bihar Visit
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PM Modi Bihar Visit: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार बिहार दौरों का सिलसिला जारी है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 29 सितंबर को एक बार फिर बिहार आ सकते हैं। इस दौरे के दौरान वे पटना मेट्रो परियोजना का शुभारंभ कर सकते हैं।


फिलहाल मेट्रो का संचालन प्रथम चरण में तीन स्टेशनों के बीच शुरू किया जाएगा। अभी पटना में कुल पांच मेट्रो स्टेशन तैयार हो चुके हैं जिसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल स्टेशन, जीरो माइल स्टेशन, भूतनाथ स्टेशन, खेमनीचक स्टेशन और मलाही पकड़ी स्टेशन शामिल हैं। इनमें से तीन स्टेशनों पर प्रारंभिक मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। 


इसके लिए तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन की फिनिशिंग पूरी हो चुकी है। वर्तमान में तीन एलिवेटेड स्टेशन और एक डिपो तैयार हैं, जहां से परिचालन शुरू किया जाएगा। पटना मेट्रो के संचालन से राजधानी में यातायात के दबाव में कमी, प्रदूषण नियंत्रण और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों को तेज, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन विकल्प मिलेगा जिससे निजी वाहनों, बसों और ऑटो पर निर्भरता घटेगी।


प्रत्येक कोच की क्षमता लगभग 300 यात्रियों की है, जिससे तीन कोच वाली ट्रेन में प्रति ट्रिप करीब 900 यात्री सफर कर सकेंगे। हर बोगी में 360 डिग्री कैमरे लगाए गए हैं, ताकि सुरक्षा की निगरानी लगातार बनी रहे। आपात स्थिति में यात्रियों को रेड बटन की सुविधा दी गई है, जिसके माध्यम से वे सीधे मेट्रो ड्राइवर से संपर्क कर सकेंगे।


मेट्रो संचालन के दौरान सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) को तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को एंट्री प्वाइंट पर सघन जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके तहत मेटल डिटेक्टर, बैगेज स्कैनर और अन्य आधुनिक सुरक्षा तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। चुनावी वर्ष को देखते हुए पटना मेट्रो के उद्घाटन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी का इस साल बिहार का आठवां दौरा होगा, जो चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता