ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक खत्म, नीतीश ने भाजपा विरोधियों को किया एकजुट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में चल रही विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है। 2024 में होने वा

पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक खत्म, नीतीश ने भाजपा विरोधियों को किया एकजुट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में चल रही विपक्षी दलों की अहम बैठक खत्म हो गयी है। बैठक में सभी दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी दलों को एक साथ लेकर चलने की जिम्मेवारी नीतीश कुमार को दिए जाने की चर्चा हुई। नीतीश को राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर भी चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में हुई।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। नीतीश के पहल पर धूर विरोधी भी बीजेपी से लड़ने के लिए एक साथ आने को तैयार हुए। 15 दलों के नेता एक मंच पर खड़ा हुए। विपक्षी एकजुटता बैठक में सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं। सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल ने दिल्ली अध्यादेश पर सबका साथ मांगा है। उद्धव ठाकरे समेत कई अन्य नेताओं कांग्रेस से दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन देने की अपील की है। उमर अब्दुल्ला ने केजरीवाल को असहज किया और धारा 370 पर उनका स्टैंड साफ नहीं रहने की याद दिलायी।


वहीं इस बैठक में कामन मिनिमम प्रोग्राम बनाने की चर्चा हुई है। सभी दल बीजेपी को 2024 रोकने के लिए सहमत हैं। विपक्षी गठबंधन के लिए किसी को संयोजक बनाने की आवश्यकता जतायी गई है। जिसके लिए नीतीश कुमार के नाम की चर्चा है।