ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

पटना में धोबी अधिकार रैली का हुआ आयोजन, बोले श्याम रजक..धोबी समाज के लोगों के साथ हो रहा अन्याय

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में रविवार को अखिल भारतीय धोबी अधिकार रैली का आयोजन हुआ। आज की रैली में बिहार के लाखों धोबी समाज के लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय धोबी महासंघ

पटना में धोबी अधिकार रैली का हुआ आयोजन, बोले श्याम रजक..धोबी समाज के लोगों के साथ हो रहा अन्याय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में रविवार को अखिल भारतीय धोबी अधिकार रैली का आयोजन हुआ। आज की रैली में बिहार के लाखों धोबी समाज के लोग शामिल हुए। अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक ने इस रैली के माध्यम से धोबी परिवार की समस्याओं से केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। रैली को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि गर्व से कहो कि हम धोबी हैं..


धोबी अधिकार रैली को संबोधित करते हुए श्याम रजक ने कहा कि बिहार की राजनीति में धोबी समाज की उपेक्षा हो रही है। प्रशासनिक कार्यों में भी धोबी समाज का शोषण हो रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी धोबी समाज की स्थिति जो पहले थी वहीं आज है। कपड़ा धोने वाले धोबी समाज का रोजगार छीना जा रहा है। 2013 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि न्यू कैपिटल धोबी घाट को आधुनिक धोबी घाट बनाएंगे और संत गाडगे महाराज की प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कर पार्क का निर्माण कराएंगे लेकिन आज तक इसे पूरा नहीं किया जा सका है।


श्याम रजक ने कहा- धोबी समाज को उनके अधिकारियों से वंचित किया जा रहा है। धोबी समाज को जो हिस्सेदारी मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास की घोषणा की जाती है लेकिन धोबी समाज को यह लाभ नहीं मिल पाता। धोबी समाज सिर्फ वोट देने और झंडा उठाने का ही काम करेंगा? धोबी समाज के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। 


अखिल भारतीय धोबी अधिकार रैली का आयोजन धोबी के राजनैतिक, प्रशासनिक हिस्सेदारी एवं आर्थिक, शैक्षणिक उन्नति के लिए किया गया है। रैली में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, बहराइच उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद कमांडो कमल किशोर, झारखंड पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, झारखंड पलामू के पूर्व सांसद ब्रज मोहन राम, हरियाणा से एबीडीएम के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अमित खत्री शामिल हुए।




टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता