ब्रेकिंग
अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦पटना के होटल में देह व्यापार का खुलासा! 4 महिलाएं-3 पुरुष पकड़े गए, नाबालिग के रेस्क्यू से मचा हड़कंप

पटना AIIMS को 27 एकड़ जमीन देगी राज्य सरकार, दीक्षांत समारोह में नीतीश ने किया बड़ा ऐलान

PATNA: पटना AIIMS के दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। पटना एम्स को 330 करोड़ रुपये की 27 एकड़ जमीन दी जाएगी। इसके अलावे मरीजों के परिजनों के लिए 24

पटना AIIMS को 27 एकड़ जमीन देगी राज्य सरकार, दीक्षांत समारोह में नीतीश ने किया बड़ा ऐलान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना AIIMS के दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया है। पटना एम्स को 330 करोड़ रुपये की 27 एकड़ जमीन दी जाएगी। इसके अलावे मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेड का धर्मशाला बनाने की भी उन्होंने घोषणा की। 


इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एम्स तक आने के लिए एलिवेटेड सड़क का निर्माण कराया गया है। यदि और कुछ सहूलियत की जरूरत पटना एम्स को होगी तो इसके लिए बिहार सरकार तैयार है। पटना एम्स के विस्तार के लिए 25 एकड़ जमीन की मांग की जा रही थी राज्य सरकार ने एम्स की इस मांग को पूरा किया है। 25 एकड़ की जगह 27 एकड़ जमीन पटना एम्स को दिया जाएगा। इस बात की घोषणा खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में की।   


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना एम्स के निर्माण में हमारी बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में पटना एम्स के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। 2005 में जब हम बिहार के सीएम बने तब देखा कि इसके निर्माण में देरी हो रही है जिसके बाद तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर इसे लेकर बातचीत की। 


102 एकड़ जमीन एम्स के निर्माण के लिए दिया गया जिसके बाद एम्स का निर्माण कार्य शुरू हुआ और आज यह बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी भी इसके विस्तार के लिए 25 एकड़ जमीन की मांग की जा रही थी। इस मांग को भी हमने पूरा करने का काम किया है। बिहार सरकार ने 25 एकड़ की जगह 27 एकड़ जमीन एम्स को देने का फैसला लिया है। अब जल्द ही इस पर काम किया जाएगा और एम्स का विस्तार किया जाएगा। एम्स में आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए 248 बेट का धर्मशाला भी बनाया जाएगा। जिससे यहां आने वाले परिजन इसका उपयोग कर सकेंगे।