ब्रेकिंग
पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटेपटना में रहकर परीक्षा की तैयारी... फिर शुरू किया तस्करी का खेल, भारी मात्रा में शराब के साथ सरपंच का बेटा-भतीजा गिरफ्तारछठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर... दिल्ली से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूलतेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांगक्या AI ने चेक की 70वीं BPSC मुख्य परीक्षा की कॉपियां? दावे के पीछे क्या है सच्चाई, आयोग ने किया खुलासाचोरी की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, टांगी से वार और पथराव में गश्ती वाहन के शीशे टूटे

सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पप्पू यादव क्यों पहुंचे संसद? पूर्णिया सांसद ने खुद बताई वजह

Pappu Yadav: NEET पेपर लीक मामले में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव सिर पर 'JUSTICE' लिखी पट्टी और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई और सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

Pappu Yadav
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pappu Yadav: NEET पेपर लीक मामले में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को संसद के मानसून सत्र में अनोखे अंदाज में पहुंचे। उनके सिर पर मेडिकल पट्टी बंधी थी, जिस पर बड़े अक्षरों में 'JUSTICE' लिखा था। उनका एक हाथ पट्टी में बंधा हुआ था और दूसरे हाथ में लाठी थी। उनका पूरा रूप छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध को दर्शा रहा था।



संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि उनका यह रूप देशभर में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई जा रही हैं।



उन्होंने कहा कि, "लोगों को लाठियों से पीटा जा रहा है। वही तरीका अपनाया जा रहा है जो कभी कश्मीर में अपनाया जाता था।" उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाने वालों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।



पप्पू यादव ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिन पर पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, "क्या इतने सम्मानित प्रतीक वाली पगड़ी किसी भ्रष्ट व्यक्ति को पहनाई जाएगी?" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता