ब्रेकिंग
Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦Bihar News: पटना में मूर्ति विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, युवक को पहले चाकू से गोदा फिर मारी गोली; अस्पताल में मौत✦Bihar News: चुनाव से पहले पटना में सुरक्षा सख्त! बांकीपुर स्ट्रांग रूम पहुंचकर अफसरों ने क्या देखा?✦Bihar News: मुंबई में शादी और गेस्ट हाउस का सपना, फायरिंग केस में कैसे फंसा बिहार का ऋतिक?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी

आचार संहिता लगते ही पप्पू यादव ने पूर्णिया में हटवाया अपना पोस्टर, जाप कार्यकर्ताओं को इस काम में लगाया

PURNEA: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते हुए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनैतिक दलों के लगे बैनर-पोस्टर को लेकर बिहार में निर्वाचन विभाग ने सख्ती दिखायी है। रा

आचार संहिता लगते ही पप्पू यादव ने पूर्णिया में हटवाया अपना पोस्टर, जाप कार्यकर्ताओं को इस काम में लगाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान होते हुए आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजनैतिक दलों के लगे बैनर-पोस्टर को लेकर बिहार में निर्वाचन विभाग ने सख्ती दिखायी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने अगले 24 घंटे के भीतर इसे हटाने का आदेश दिया है। वही आचार संहिता लगते ही जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को भी बैनर पोस्टर को हटाने में लगाया है। 


पूर्णिया में कई जगहों पर पप्पू यादव का बैनर और पोस्टर लगया गया था जिसे जिला प्रशासन के आदेश पर पूर्णिया नगर निगम की टीम हटाने में लगी है। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता भी बैनर पोस्टर को हटाने में नगर निगम कर्मियों की मदद कर रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 


जाप कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी तरह का कोई कानूनी कार्रवाई हम पर ना हो इसलिए हम लोग खुद इस पोस्टर को हटाने का काम कर रहे हैं। जब पूर्णिया में रैली हुई थी तब पप्पू यादव का बड़ा-बड़ा पोस्टर बैनर लगाया गया था। इसे हटाने के लिए आज रातभर काम करेंगे। आचार संहिता के नियमों का पालन करना युवाओं का काम है। जाप कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार के इलेक्शन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। पूर्णिया में युवाओं का बोलबाला रहेगा। 


बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। सभी चरणों के नतीजे 4 जून को जारी होंगे। बिहार में सात चरण में चुनाव होंगे जबकि झारखंड में एक चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगा। 26 अप्रैल को दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। वही 7 मई को तीसरे चरण में 94 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 13 मई को चौथे चरण में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। 20 मई को 5वें चरण में 49 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। वही 25 मई को 6वें चरण में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी जबकि 1 जून को 7वें चरण में 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा और 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किये जाएंगे।  


टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता