ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने 7 लोगों को कुचला, 3 की मौत 4 की हालत नाजुक, हादसे को साजिश करार दे रहे हैं लोग

GOPALGANJ: गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। भगवानपुर कुर्मी टोला के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने सात लोगों को कुचल डाला। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में तीन लोगों क

पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान अनियंत्रित बोलेरो ने 7 लोगों को कुचला, 3 की मौत 4 की हालत नाजुक, हादसे को साजिश करार दे रहे हैं लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। भगवानपुर कुर्मी टोला के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने सात लोगों को कुचल डाला। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। 


आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। वही मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है। स्थानीय लोग इस घटना को साजिश करार दे रहे हैं। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान के दौरान जब लोग भगवानपुर कुर्मी टोला के पास बैठकर नाश्ता कर रहे थे। तभी सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट कर दिया जिसके बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसा और लोगों को रौंदते हुए दीवार से टकरा गयी। 


इस दौरान बोलेरो ने सात लोगों को कुचल डाला। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार की हालत नाजुक बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया वही बोलेरो को जब्त किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना को साजिश करार दिया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MIRAJ AHMAD

FirstBihar संवाददाता