ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

‘ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार ; बोले PM मोदी .... यहीं के बेटे या बेटी को बनाएंगे CM

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार

‘ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार ;  बोले PM मोदी .... यहीं के बेटे या बेटी को बनाएंगे CM
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को पुरी में रोड शो भी किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। रोड शो के बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं गुजरात से आया हूं। मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं और मैं जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। 


इसके आगे पीएम ने कहा कि,इस बार घर-घर से एक ही आवाज आ रही है। ओडिशा में पहली बार डबल इंजन की सरकार। आज पूरा ओडिशा सोच रहा है कि उन्होंने बीजद सरकार को 25 साल दिए लेकिन इन 25 वर्षों में उन्हें क्या मिला? पीएम मोदी ने कहा कि मुठ्ठीभर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।


मोदी ने जनता से कहा कि आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही CM बनाएगी। 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। इस BJD सरकार का जाना तय है। इस दौरान पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा भी उनके साथ थे। ओडिशा के ढेंकनाल और पुरी में 25 मई को वोटिंग होनी है।


मालूम हो कि आज देशभर में पांचवें चरण का मतदान जारी है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में कुल 49 लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। आठ राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेश की 49 सीटों पर सोमवार को वोटिंग हो रही है। इस चरण में कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनमें 613 पुरुष और 82 महिला प्रत्याशी हैं। लोग सुबह से ही वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।